फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्कूल बस चालक की 10 गोलियां मारकर हत्या

स्कूल बस चालक की 10 गोलियां मारकर हत्या

Sun, 10 Mar 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस चालक की 10 गोलियां मारकर हत्या
कुंडली के नाहरा गांव में स्कूल बस चालक की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। थाना क्षेत्र के गांव नाहरा में पशु अस्पताल के पास निजी स्कूल बस चालक की बाइक सवार छह हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। चालक को 10 गालियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कुख्यात बदमाश राजू बसौदी, काला जठेड़ी, पवन उर्फ तोतला पर चालक को मरवाने की बात कहते हुए मौके से फरार हो गए। हमलावरों के हथियारों से लैस होने के कारण ग्रामीण खौफजदा हो गए। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर किया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस जांच कर रही है।
गांव नाहरा निवासी जगबीर (42) खरखौदा के थाना कलां चौक के पास स्थित एसके स्कूल की बस चलाता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के पशु अस्पताल के पास खड़ी स्कूल बस को लेने के लिए गया था। जब वह बस में सवार हुआ तो इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार होकर आए 6 युवक वहां पहुंचे। उन्होंने बस चालक की ओर की खिड़की खोल जगबीर पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। कुछ हमलावर बस के अंदर भी घुस गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण भी उस ओर दौड़े लेकिन हथियारबंद बदमाशों को देख दूर ही रुक गए। हमलावरों ने चालक को करीब 10 गोली लगीं। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जगबीर के चचेरे भाई जसबीर ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने भागते हुए कहा कि राजू बसौदी, काला जठेड़ी व पवन उर्फ तोतला के कहने पर उन्होंने जगबीर की हत्या की है। बाद में मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुंडली थाना प्रभारी रवींद्र व बारोटा चौकी प्रभारी रमेश कुमार अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी हरिंद्र कुमार ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच की। पुलिस ने जांच के बाद जसबीर के बयान पर तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या का कारण जानने के लिए पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
निजी स्कूल के बस चालक की गोलियां मारकर हत्या की गई है। उसके भाई ने तीन नामजद समेत अन्य पर आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद जल्द घटना का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed