फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संशोधित : फोटो सहित........-Cordination

संशोधित : फोटो सहित........-Cordination

Mon, 25 Feb 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
संशोधित : फोटो सहित........-Cordination
रोहतक। जाट आरक्षण सेवा संघ की ओर से यशपाल मलिक गुट ने माडल टाउन में कोचिंग सेंटर खोला है। रविवार सुबह 11 बजे कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे यशपाल मलिक, अशोक बल्हारा व उसके साथियों को जमानत पर आए युवाओं व जेल में बंद युवाओं के परिजनों ने तीन घंटे तक घेरे रखा। मामला बिगड़ता देखकर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एएसपी अंशु के नेतृत्व में समझा बुझाकर महिलाओं व युवाओं को हटाया। इसके बाद मलिक व उसके साथियों को बिल्डिंग से सुरक्षित निकाला। मलिक का कहना है कि उनका विरोध करने वालों को जाट आरक्षण संघर्ष समिति कोई सहयोग नहीं करेगी। वहीं, जमानत पर आए पवन जसिया का कहना है कि पहले जेलों में बंद युवाओं को केस रद्द कर रिहा करवाया जाए। इससे पहले कोचिंग सेंटर नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन

फरवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदेश में दंगे हुए। दंगों के बाद सीबीआई ने दर्जनों युवाओं को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पूरे प्रदेश में मामले दर्ज किए। अब भी वित्तमंत्री की कोठी मामले में 11 आरोपी जेल में बंद हैं। जबकि कई जमानत पर बाहर आ चुके हैं। जमानत पर बाहर आए युवाओं व जेल में बंद युवाओं का आरोप है कि आंदोलन के दौरान जाट समाज ने आरक्षण, युवाओं को जेल से रिहा कराने की मांग पूरी कराने के लिए चंदा दिया था। आज न तो आरक्षण मिला और न ही युवाओं के केस रद्द कराए गए। यशपाल मलिक गुट ने जसिया में जमीन खरीद ली और अब रोहतक शहर के माडल टाउन स्थित तिकोणा पार्क के सामने कोचिंग सेंटर खोला है, जिसके लिए सवा लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से बिल्डिंग किराए पर ली है। रविवार को यशपाल मलिक व अशोक बल्हारा कोचिंग सेंटर शुरू कराने के लिए हवन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


....जब महिलाओं ने मलिक को घेर लिया
करीब सवा 11 बजे यशपाल मलिक कोचिंग सेंटर पर पहुंचे। उस समय हवन यज्ञ शुरू ही हुआ था कि जेलों में बंद युवाओं के परिवार की महिलाएं व जमानत पर आए युवाओं ने बिल्डिंग को घेर लिया। आठ से 10 महिलाएं दूसरी मंजिल पर हो रहे हवन तक पहुंच गई। वहां मलिक समर्थकों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को नीचे उतारा। महिलाएं नीचे आकर मलिक के खिलाफ बयानबाजी करती रही। बोली, जब तक उनके बेटे जेलों से बाहर नहीं आ जाते, तब तक वे कोचिंग सेंटर नहीं चलने देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...मेरे पोते हर रोज पूछते हैं पापा को आपने कहा भेज दिया
वित्त मंत्री की कोठी जलाने के मामले में जेल में बंद गौरव बुधवार की मां ने कहा कि उनके बेटे समाज के लिए सड़क पर आए थे। अब जेलों में सड़ रहे हैं। मेरे पोते हर रोज पूछते हैं कि दादी, पापा को आपने कहां भेज दिया। मैं पैरों के दर्द के कारण चल भी नहीं पाती। चंडीगढ़ कैसे जाऊं। जब तक मेरा बेटा जेल से छूट कर नहीं आ जाता, तब तक वह कोचिंग सेंटर को नहीं चलने दूंगी, चाहे यहां बैठकर धरना क्यों न देना पड़े।

चंदे के पैसे से कोचिंग सेंटर खोलकर कारोबार किया जा रहा
कोचिंग सेंटर का घेराव करने पहुंचे महिलाएं बेहद उग्र नजर आई। एक महिला ने कहा कि जसिया में मलिक व बल्हारा ने बड़े-बड़े वादे किए। जेल में बंद युवाओं को बाहर निकलवाएंगे, लेकिन आज युवा जेल में सड़ रहे हैं, लेकिन चंदे के पैसे से कोचिंग सेंटर खोलकर कारोबार किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विरोध करने वालों से कोई वास्ता नहीं, सहयोग करने वालों के लिए दो पैनल गठित
माडल टाउन में सवा लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से बिल्डिंग ली गई है। इसमें तीन शिफ्ट में 800 से 1400 छात्रों को कोचिंग देंगे। किसी भी जाति के गरीब, शहीद परिवार के बेटे या बेटी और होशियार छात्रों को स्कालरशिप देंगे। जो लोग कोचिंग सेंटर का विरोध कर रहे हैं, उनसे कोई वास्ता नहीं रखने का निर्णय लिया गया है। न ही ऐसे लोगों की हाईकोर्ट व सीबीआई कोर्ट में गठित वकीलों का पांच - पांच सदस्यीय पैनल सहयोग करेगा।
यशपाल मलिक, राष्ट्रीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति

जेलों में सड़ रहे युवाओं को बाहर निकलवाओ, फिर चलाना कोचिंग सेंटर
कैप्टन अभिमन्यु की कोठी के केस में जेल के अंदर अब भी सुदीप कलकल, मनोज दूहन, दिलावर, गौरव बुधवार, हरिओम, अभिषेक, बिन्नी, संदीप मास्टर, लक्ष्य, कुलबीर फौगाट सहित 11 युवक जेल में बंद हैं। जबकि हिसार सहित कई जिलों में युवाओं को सजा तक हो चुकी है। बाकी युवक जमानत पर बाहर हैं। युवाओं को रिहा कराने से पहले ही मलिक कोचिंग सेंटर चला रहा है। मलिक बताएं जेल से युवा कैसे कोचिंग लेने आएंगे। जब तक सभी युवाओं को रिहा नहीं करवाया जाता, तब तक कोचिंग सेंटर नहीं चलने देंगे।

पवन जसिया, वित्त मंत्री की कोठी जलाने के मामले में अभियुक्त, जमानत पर जेल से बाहर

हंगामे से फैल गया तनाव एरिया में तनाव
माडल के तिकोणा पार्क के बाद कई निजी कोचिंग सेंटर हैं। वहां हर रोज सैकड़ों युवा पढ़ने आते हैं। अचानक हंगामे व भारी संख्या में पुलिस बल को देकर चौक पर सनसनी फैल गई। यहां तक मलिक के हवन यज्ञ में शामिल होने आए कई मलिक समर्थकों को हंगामा कर रहे लोगों ने अंदर नहीं जाने दिया। झज्जर जिले के प्रधान बबला से तो कहासुनी तक हो गई। बाहर से ही ओमप्रकाश हुड्डा, जयबीर प्रधान, पानीपत जिला प्रधान सुरेंद्र मलिक, करनाल से नफे सिंह मान, प्रताप दहिया व भिवानी से आए राजकुमार हड़ौती बाहर ही रह गए। बाद में जसिया जाकर मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed