{"_id":"5b3be08a4f1c1b07278b4593","slug":"141530650762-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 70 फीसदी इलाके में रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 70 फीसदी इलाके में रहा ब्लैक आउट
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 70 फीसदी इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली रही गुल, लोग बेहाल
-खोखरा कोट, 33केवीए, मॉडल टाउन, छोटूराम नगर सब स्टेशन से पोषित इलाकों में रही समस्या
-गर्मी और उमस से परेशान रहे लोग, पेयजल की समस्या भी पैदा हुई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के करीब 70 फीसदी इलाकों में मंगलवार सुबह नौ से शाम 4.30 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इससे पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी में परेशान होते रहे। पानी सप्लाई प्रभावित रहने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। बिजली विभाग के अनुसार खोखरा कोट पावर हाउस को सप्लाई नहीं मिलने की वजह से संबंधित इलाके प्रभावित हुए। सेक्टर एक, मॉडल टाउन व ओल्ड पावर हाउस से पोषित इलाकों में गड़बड़ी की वजह से बिजली सप्लाई ठप रही।
बिजली विभाग के अनुसार सुबह 9.30 बजे रोहतक को मिलने वाली बिजली की सप्लाई ठप हो गई, जिसके कारण 220 केवीए खोखरा कोट पावर हाउस से पोषित इलाके राजेंद्र नगर, आजादगढ़, लाड़ौत रोड, नया बस स्टैंड, परवेश नगर, सूर्य नगर, प्रेम नगर, चांद नगर, प्रवेश नगर, दुर्गा कॉलोनी, विकास नगर, विशाल नगर आदि की बिजली गुल रही। इसके कारण उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, पेयजल के लोगों को इधर-उधर भटकना भी पड़ा। शाम करीब 4.30 बजे बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 33 केवीए की भी बिजली सप्लाई बाधित होने से डेढ़ बजे बिजली सप्लाई शुरू हुई। बमुश्किल 30 मिनट बिजली सप्लाई रही कि गड़बड़ी आने के कारण ब्रेक डाउन हो गया और फिर बिजली चली गई। इसके बाद शाम करीब पांच बजे बिजली आई, जिसके कारण भरत कॉलोनी, तिलक नगर, कमला नगर, सेक्टर एक, दो व चार, राम गोपाल कॉलोनी, बसंत विहार, जसबीर कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी आदि के लोग परेशान रहे। वहीं, मॉडल टाउन पावर हाउस से सुबह 9.30 बिजली गुल हुई, जो दोपहर तक नहीं आई। इस वजह से मॉडल टाउन, छोटूराम नगर, देव नगर, डी पार्क, मेडिकल रोड, सुभाष नगर के लोग परेशान रहे। ओपीएच पावर हाउस से भी बिजली सप्लाई ठप रहने से जगदीश कॉलोनी, डीएलएफ, पटेल नगर, चिन्योट कॉलोनी के लोग भी परेशान होते रहे। बिजली सप्लाई बाधित रहने की वजह से प्रभावित इलाकों की पेयजल आपूर्ति पर काफी असर पड़ा। जिसके कारण लोग पानी के लिए परेशान रहे।
एसई एसके बंसल का कहना है कि सांपला पर शट डाउन की वजह से सप्लाई बंद रही। इसके बाद ओवर लोडिंग की समस्या आने से बिजली सप्लाई बाधित रही। गर्मी ज्यादा होने की वजह से ओवर लोडिंग की समस्या ने ज्यादा प्रभावित किया।
विज्ञापन
फोटो-2 बिजली पॉवर हाउस
सांपला में 14 घंटे रहा ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। सांपला सब डिविजन से जुड़े इलाके में मंगलवार को 14 घंटे ब्लैक आउट रहा। बिजली गुल रहने से लोगों के इर्न्वटर भी जवाब दे गए। उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा।
क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे बिजली कट हुई थी। जो शाम करीब सात बजे आई। यानी 14 घंटे बिजली कट होने से लोगों को गर्मी के साथ साथ पीने के पानी के लिए जूझना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों ने बिजली विभाग में फोन कर बिजली आने की सूचना लेनी चाही तो जवाब मिला कि आगे से सप्लाई बंद है। शाम करीब पांच बजे कस्बे में बिजली आयी। वहीं सात बजे ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई शुरू हुई।