फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भीड़ कम होने के डर से बुलाए गुरूजी, आज स्टेडियम में ही लगेगी हाजिरी

भीड़ कम होने के डर से बुलाए गुरूजी, आज स्टेडियम में ही लगेगी हाजिरी

Thu, 21 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
भीड़ कम होने के डर से बुलाए गुरूजी, आज स्टेडियम में ही लगेगी हाजिरी
भीड़ कम होने के डर से बुलाए गुरुजी, आज स्टेडियम में ही लगेगी हाजिरी
विज्ञापन

झज्जर। योग दिवस पर सीएम मनोहरलाल बतौर मुख्य अतिथि वीरवार को झज्जर के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम के आगमन पर भीड़ कम होने का भय इतना है कि छुट्टियों में भी अध्यापकों को स्टेडियम में बुलाया गया है। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग के द्वारा सभी ब्लॉक मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी मेल भेजकर कहा गया है कि स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम के बाद हाजिरी ली जाएगी। सभी स्कूल मुखिया अपना हाजिरी रजिस्टर भी साथ लेकर पहुंचेंगे। वहीं कार्यक्रम आयोजक जिला आयुष विभाग द्वारा दावा किया जा रहा था कि 6 हजार लोग पंजीकरण करवा चुके हैं जबकि स्टेडियम में केवल 4 हजार लोगों के योगा करने की क्षमता है। इसके बावजूद प्रशासन को संख्या कम होने का भय सता रहा है।
-डीसी ने भेजा 21 विभागों को पत्र
योगा दिवस के लिए डीसी सोनल गोयल ने 21 विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को पत्र व ई-मेल लिख कर 21 जून को सीएम के कार्यक्रम के दौरान परिवार के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे साफ हो रहा है कि संख्या बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को खुद के साथ परिवार को लाने के लिए भी किस तरह चेतावनी जारी की जा रही है।
विज्ञापन

-इस तरह रहेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ योग कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जहांआरा बाग स्टेडियम में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे। योग कार्यक्रम सुबह साढ़े बजे मुख्यमंत्री द्वारा भगवान धनवंतरि के चित्र के समक्ष दीप जलाने के साथ शुरू होगा। कार्यक्रम के बाद बहादुरगढ़ रोड स्थित राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में योग विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री संगोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ इसकी अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग योग विषय पर अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास परियोजनाएं का होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री दौरे के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करने के साथ दो नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 93 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित बेरी नगरपालिका भवन का उद्घाटन करेंगे तथा बहादुरगढ़ शहर में 11.90 करोड़ रुपये की लागत से राज्य परिवहन की नई वर्कशाप तथा बहादुरगढ़ में ही 2.76 करोड़ की लागत से बनने वाली ऑटो मार्केट का शिलान्यास भी कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ व विधायक नरेश कौशिक की मौजूदगी में किया जाएगा।

वर्जन
डीसी कार्यालय से आए आदेश के अनुसार सभी ब्लॉक मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। 19 जून को रिहर्सल कार्यक्रम में अध्यापकों को बुलाया गया था, लेकिन वो लेकिन कार्यक्रम से पहले ही वहां से निकल गए। ऐसे में योग दिवस कार्यक्रम के बाद उनकी हाजिरी स्टेडियम में ली जाएगी।
सुरेंद्र चौहान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed