फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   इस गांव के ढाई हजार लोगों ने किया देहदान

इस गांव के ढाई हजार लोगों ने किया देहदान

Wed, 20 Jun 2018 03:08 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
इस गांव के ढाई हजार लोगों ने किया देहदान
अमर उजाला खास
विज्ञापन

रोहतक का एक गांव ऐसा, जिसके ढाई हजार लोगों ने कर दी देह दान की घोषणा
फोटो - डॉ. देवेंद्र देशवाल
- लोगों की जान बचाने के लिए गांव के लोगों ने लिया अनूठा निर्णय
- पार्षद व गांव के डॉक्टर की मुहिम ला रही रंग
- दोनों का दावा, जल्द ही पूरे गांव के लोगों को दिलाई जाएगी शपथ
महबूब अली
रोहतक। बलियाना गांव की10 हजार की आबादी में से करीब ढाई हजार लोगों ने मरणोपरांत देहदान करने की घोषणा कर दी है। देहदान के लिए पार्षद व चिकित्सक ने लोगों को शपथ दिलाई है। इसके साथ ही सभी को प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं। एक साल के अंदर गांव की पूरी आबादी को मरणोपरांत देह दान की शपथ दिलाने का पार्षद और चिकित्सक ने संकल्प लिया है।
रोहतक से करीब 13 किलोमीटर दूर गांव बलियाना में आपसी प्यार व सौहार्द्र की मिसाल देखने को मिलती है। गांव के चिकित्सक देवेंद्र देशवाल व वार्ड 10 के पार्षद पति राजेश प्रधान ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण से प्रभावित होकर उन्होंने मिलकर गांव में ग्रामीणों को मरणोपरांत देहदान कराने की शपथ दिलाने का बीड़ा उठाया। ताकि अंगों के अभाव में होने वाली मौत पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए उन्होंने 20 दिन पूर्व गांव में कार्यक्रम भी आयोजित किया था। जिसमें ग्रामीणों को मरणोपरांत परिवार के सदस्यों का देहदान करने की शपथ दिलाई थी। अब तक गांव के ढाई हजार महिलाओं व पुरुषों को देहदान की शपथ दिला चुके हैं। किसी ने आंख, किसी ने लीवर तो किसी ने पूरा शरीर ही मरणोपरांत दान करने की घोषणा की है। इसके लिए बाकायदा शपथ ग्रहण करने वाले ग्रामीणों को प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं। दोनों ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे गांव के लोगों को जागरूक कर मरणोपरांत देह दान करने के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


-इन लोगों ने की देहदान-अंगदान की घोषणा
डॉ. देवेंद्र देशवाल, राजेश प्रधान, सुनील कुमार, संजय गायत्री, सीमा देवी, मनोरमा, प्रमोद, राजवीर, रूपेश, रितिका समेत करीब ढाई हजार।

- हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी ने भी ग्रामीणों को किया था सम्मानित
मरणोपरांत देहदान की घोषणा करनेे पर हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी और नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर प्रदीप डागर ने भी गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को सम्मानित किया था। इसके साथ ही गांव के सभी लोगों से अंगदान करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 10 दिन पूर्वी परिजनों ने मरणोपरांत मीना देवी की आंखें कराई थीं दान
सर्वोदय फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र देशवाल ने बताया कि मुहिम से प्रेरित होकर गांव की मीना देवी के देहांत पर उनके परिजनों ने उनकी आंखें दान कीं।


फोटो परिचय
एमए . कत देवेन्द्र देशवाल
....
एमए. 2ए 3
बलियाना गांव के ग्रामीणों ने मरनोपरांत देह दान की की गाई घोषणा का प्रमाण पत्र
एमए. 4
बलियाना मे देहदान की घोषणा करने वालो को प्रमाण पत्र देते नगर निगम के जॉइंट कमिशनर प्रदीप डांगर।
जॉइंट कमिश्नर प्रदीप डागर नगर निगग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed