{"_id":"5ada59ff4f1c1b9d098b59e0","slug":"141524259327-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल विभाग के प्रति दैनिक यात्री एकजुट, आज आसौदा व नांगलोइ में करेंगे चेन पुलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल विभाग के प्रति दैनिक यात्री एकजुट, आज आसौदा व नांगलोइ में करेंगे चेन पुलिंग
Updated Sat, 21 Apr 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल विभाग के प्रति दैनिक यात्री एकजुट, आज आसौदा और नांगलोइ में करेंगे चेन पुलिंग
- आए दिन ट्रेनों की चेन पुलिंग, ट्रेन लेट होने के विरोध में दैनिक रेल यात्री संघ ने लिया निर्णय
- रेलवे अधिकारियों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आए दिन ट्रेनों के किसी न किसी कारण से लेट होने के कारण दैनिक रेल यात्री एकजुट हो गए हैं। यात्रियों ने आज आसौदा व नांगलोई के बीच पैसेंजर ट्रेन की बार बार चेन पुलिंग करने की चेतावनी दी है। जिसको लेकर रेलवे अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं।
दैनिक रेल यात्रियों का कहना है कि वह प्रतिदिन रोहतक से दिल्ली नौकरी के लिए जाते है। प्रतिदिन गोरखधाम से लेकर अन्य पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन को शरारती तत्व चेन पुलिंग कर रोक लेते है। यहीं नहीं कई बार तो ट्रेनों के निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने के बावजूद भी मालगाड़ी या फिर स्पेशल ट्रेन को गुजारा जाता है। जिसके कारण ट्रेन लेट होती है। यात्रियों को परेशानी होती है। बार बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए यात्रियों ने आज आसौदा व नांगलोई के बीच सुबह के समय पैसेंजर ट्रेनों की विरोध स्वरूप बार-बार चेन पुलिंग करने का निर्णय लिया है। ताकि रेलवे अधिकारियों की आंखें खुल सके। रेलवे अधिकारियों को भी ट्रेनों की देरी से पहुंचने के संबंध में शिकायत की गई है। दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल का कहना है कि रेल मँत्रालय को भी ट्रेनों की देरी को लेकर पत्र लिखा जा चुका है।