{"_id":"5a5d1e934f1c1b66268b4996","slug":"141516052115-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का पुतला फूंक कर युवाओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का पुतला फूंक कर युवाओं ने जताया विरोध
Updated Tue, 16 Jan 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है।
सरकार का पुतला फूंक कर युवाओं ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफ.आई) ने प्रदेश में मासूम बच्चियों, युवतियों व महिलाओं पर लगातार हो रही यौन हिंसा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सुखपुरा चैक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर संगठनों ने नाराजगी जताई। यहां सभी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए जनता को बेहतर माहौल दिए जाने की मांग की। हनुमान कालोनी में बैठक कर प्रदेश में लगातार नाबालिग लड़कियों पर हो रही हिंसा पर चिंता जताई।
जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में नाबालिग लड़कियां विशेषकर दलित बच्चियां दरिंदों के निशाने पर हैं। उकलाना (हिसार), कुरुक्षेत्र, पानीपत और फरीदाबाद की घटना भी यही साबित कर रही हैं। सरकार इन अपराधों के प्रति या तो उदासीन बनी हुई है या फिर ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। इसके चलते आपराधिक मानसिकता के असामाजिक तत्व बेखौफ घूम रहे हैं। बच्चियों व महिलाओं पर होने वाले यौन अपराधों की श्रेणी में हरियाणा प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश में महिलाओं व मासूम बच्चियां बढ़ती गुंडागर्दी व अपराधों के कारण खौफ के साये में हैं। कानून व्यवस्था व सुरक्षा के सवाल पर भाजपा की विफलता के खिलाफ जनता में गुस्सा व असंतोष बढ़ता जा रहा है। एसएफआई की जिला प्रधान गीता और डीवाईएफआई के जिला प्रधान राहुल के नेतृत्व में हनुमान कॉलोनी से सुखपुरा चेक तक रोष प्रदर्शन निकाला गया। इस मौके पर एसएफआई के राज्य उपध्यक्ष सुरेन्द्र, एमडीयू अध्यक्ष अर्जुन, प्रशांत, गुरदीप, प्रवीन, मिनाक्षी, रीना, इंदु, राधिका, रीतू, चुनौती, सुरेन्द्र जसिया, नीरज, संदीप, रजनी, रितू उपस्थित रही।