फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फ्री में मिला तो निगम ने तोड़ा अपना अच्छा खासा शौचालय

फ्री में मिला तो निगम ने तोड़ा अपना अच्छा खासा शौचालय

Sat, 06 Jan 2018 02:49 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
फ्री में मिला तो निगम ने तोड़ा अपना अच्छा खासा शौचालय
फोटो सहित......
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के मानसरोवर पार्क में एशियन पेंट कंपनी की तरफ से नया शौचालय बनाया जाएगा। इसके चलते निगम ने शुक्रवार सुबह जेसीबी से अपने पुराने अच्छे खासे शौचालय को तोड़ दिया। पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि पुराना शौचालय लीक हो गया था। इस कारण नया शौचालय बनाया जा रहा है। शहर के बीचोंबीच स्थित मानसरोवर पार्क में हर रोज सैकड़ों लोग सैर-सपाटे के लिए आते हैं। इतना ही नहीं, पार्क के सामने जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय है तो एक कोने में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कार्यालय है। तीसरी तरफ श्रीराम रंगशाला बनी हुई है। निगम की तरफ से चार साल पहले पार्क में सार्वजनिक शौचालय बनाया हुआ था। निगम प्रशासन ने सुबह जेसीबी चलाकर तोड़ दिया। एटीपी तिलकराज ने बताया कि अब इस शौचालय को एशियन पेंट कंपनी अपने खर्च पर बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed