फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डीजीपी ने किया मित्र कक्ष का उद्घाटन, मिलेंगी 16 सेवाएं

डीजीपी ने किया मित्र कक्ष का उद्घाटन, मिलेंगी 16 सेवाएं

Sun, 03 Dec 2017 03:34 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
 डीजीपी ने किया मित्र कक्ष का उद्घाटन, मिलेंगी 16 सेवाएं
फोटो सहित...........
विज्ञापन

मित्र कक्ष में मिलेंगी 16 सेवाएं, आठ थानों में शुरू
- डीजीपी बोले, पुलिस आम पब्लिक की मित्र बने, अपराधियों की नहीं

- पुलिस के व्यवहार में बदलाव समय की मांग, करनाल के बाद रोहतक में खोला गया मित्र कक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश के अंदर करनाल के बाद रोहतक के आठ थानों में पुलिस मित्र कक्ष शुरू हो गया है। शनिवार को डीजीपी बीएस संधू ने सिविल लाइन थाने के मित्र कक्ष का उद्घाटन किया। सिविल लाइन के अलावा सदर थाना, सिटी थाना, अर्बन स्टेट, महम, कलानौर, लाखनमाजरा में भी मित्र कक्ष खोले गए हैं जहां 16 सेवाएं दी जाएंगी, जिसमें चरित्र प्रमाण पत्र से लेकर धरने व प्रदर्शन की अनुमति लेना तक शामिल हैं।
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि मित्र-कक्ष पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किए गए हैं। आजादी के 70 साल बाद भी आम नागरिक अपनी शिकायत या अन्य कार्य के लिए पुलिस थाने में जाने से डरता है। आम नागरिकों को पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मित्र-कक्ष की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


नए साल में 5500 पुलिसकर्मियों की भर्ती : संधू
डीजीपी ने कहा कि पुलिस में अभी जवानों की कमी है, जिसे जल्द ही खत्म किया जाएगा। जल्द ही 12000 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों भर्ती की जानी है। अगले साल जनवरी में 5500 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसमें महिला व पुरुष सिपाही के साथ-2 उप निरीक्षक के पद भी शामिल है। भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता है। हाल में हरियाणा पुलिस में 10 प्रतिशत महिलाएं है जो जल्द ही 30 प्रतिशत करना का लक्ष्य है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस समय 6 जिलों में महिला पुलिस अधीक्षक तैनात है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को प्रभारी थाना/चौकी के पद पर तैनात किया गया है। आने वाले समय में नए पुलिस थानों की भी स्थापना की जाएगी। हरियाणा पुलिस द्वारा डॉयल 100 शुरू किया जा रहा जिसके तहत 100 नंबर पर होने वाली सभी कॉल पंचकूला में स्थापित होने वाले सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रुप में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा कार्य ऑन लाइन, 16 तरह की मिलेंगी सेवाएं
आईजी नवदीप विर्क ने बताया कि 10 माह पहले ही मित्र-कक्ष को स्थापित करने की योजना सीएम के सामने रखी। हरी झंडी मिलने के बाद उनके दिशा-निर्देशों के तहत ही यह पूरा प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। मित्र-कक्ष में सारा कार्य ऑनलाइन पोर्टल ‘हर समय’ पर किया जाएगा। हर कार्य के पूरा होने की समय-सीमा होगी। मित्र-कक्ष में तैनात किए गए जवानों को अलग से विशेष ट्रेनिंग दी गई है। जवानो का अलग से ड्रेस कोड है। वहीं, एसपी पंकज नैन ने बताया कि मित्र-कक्ष में अलग-2 प्रकार की 16 सेवाएं पुलिस द्वारा आमजन को दी जाएगी। वहीं, डीसी यश गर्ग ने कहा कि हर ग्राम सचिवालयों में हर समय की एक खिड़की खोली जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके। फिलहाल आठ थानों में मित्र-कक्ष शुरू किए गए हैं।


मित्र कक्ष की सेवाएं
- आम शिकायत दर्ज की जाएगी।
- सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन पत्र लिए जाएंगे।
- चरित्र सत्यापन
- कर्मचारी सत्यापन
- कार्यक्रम या आयोजन की अनुमति
- पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट
- प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी वेरिफिकेशन
- जलसा/जुलूस की अनुमति
- घरेलू नौकर सत्यापन
- धरना/प्रदर्शन की अनुमति
- किरायेदार सत्यापन
- थ्रेट एसेसमेंट वेरिफेकशन
- गुमशुदा संपत्ति रजिस्ट्रेशन
- साइबर कैफे रजिस्ट्रेशन
- होटल रजिस्ट्रेशन
- सीएलजी (कम्यूनिटी लाइजन ग्रुप)

डीजीपी ने किया जवान को सम्मानित
- मित्र कक्ष के उद्घाटन के दौरान डीजीपी ने नारनौल में मुठभेड़ के दौरान घायल सीआईए-2 के मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह को सम्मानित किया। मुठभेड़ के दौरान एक गोली कुलदीप सिंह के जबड़े से निकल गई थी। डीजीपी ने बीएस संधू ने घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जवान को दो लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed