{"_id":"5a07622f4f1c1bf3538bca4e","slug":"141510433327-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जमा पांच मुद्दे उठाएगा आरक्षण की आवाज, रख सकते हैं पक्ष : सत्यवीर हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जमा पांच मुद्दे उठाएगा आरक्षण की आवाज, रख सकते हैं पक्ष : सत्यवीर हुड्डा
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
दो जमा पांच मुद्दे उठाएगा आरक्षण की आवाज, रख सकते हैं पक्ष : सत्यवीर हुड्डा
- कमीशन ने 30 नवंबर तक मांग रखा है जाट समेत छह जातियों से पक्ष
- लघु सचिवालय के सामने और छोटूराम धर्मशाला में खोला कार्यालय
- अध्यक्ष ने की प्रेस कांफ्रेंस, बोले कार्यालय में कोई भी दर्ज करा सकता है अपना पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दो जमा पांच मुद्दे के अध्यक्ष एडवोकेट सत्यवीर सिंह हुड्डा ने जाट समेत छह जातियां 30 नवंबर तक अपना पक्ष हरियाणा बैकवर्ड क्लासेज कमीशन को भेज सकते हैं। लोगों के पक्ष कमीशन तक पहुंचाने के लिए दो जमा पांच मुद्दे की तरफ से लघु सचिवालय के सामने और छोटूराम धर्मशाला में कार्यालय खोला गया है। एडवोकेट सत्यवीर सिंह हुड्डा शनिवार को छोटूराम धर्मशाला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कमीशन ने जाट, रोड, त्यागी, बिश्नोई, जाट-सिख और मूले जाट जातियों से उनका पक्ष रखने के लिए एक नवंबर से 30 नवंबर तक का समय दिया था। 12 दिन बीतने के बाद भी अभी तक किसी ने भी अपना पक्ष नहीं रखा है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए लघु सचिवालय और छोटूराम धर्मशाला में कार्यालय खोला गया है। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक व्यक्ति की जिम्मेदारी लगाई है। वहां पर जाकर इन जातियों का कोई भी व्यक्ति अपना पक्ष या राय रख सकता है। इसके लिए दो जमा पांच मुद्दे की तरफ से एक लाख प्रोफार्मे तैयार किए गए हैं। लोगों के पक्ष मिलने के बाद दो जमा पांच मुद्दे उन्हें कमीशन के पास भेजेंगे और समाज की मांग को उनकी सामने रखेगा। उन्होंने कहा कि कमीशन अपनी रिपोर्ट 31 मार्च तक पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को देगा। साथ ही कमीशन की वेबसाइट पर भी अपना पक्ष भेज सकते हैं। इसे लेकर 15 नवंबर को छोटूराम धर्मशाला में वकील समेत अन्य बुद्धिजीवियों की बैठक बुलाई गई है।