फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ीीीी

ीीीी

Fri, 14 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ीीीी
शराब ठेका हटवाने के लिए सचिवालय पर दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कोसली के नठेड़ा रोड पर खुले शराब ठेके को हटाने के लिए वीरवार को महिलाओं ने जिला सचिवालय में धरना दिया। इसके बाद जिला उपायुक्त को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया। महिलाओं ने बताया कि जिस जगह पर यह शराब ठेका खुला है वहां से हर समय महिलाओं का आनाजाना लगा रहता है। करीब 300 लड़कियां उसी रास्ते से स्कूलों में पढ़ने जाती हैं। इस संबंध में पिछले दो दिन से गांव में धरना चल रहा था। वीरवार को महिलाएं जिला सचिवालय पर धरना देनी पहुंची। इससे पूर्व जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने महिलाओं को शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर शराबबंदी समिति रेवाड़ी के संयोजक अनिल आर्य, पतंजलि योग समिति नाहड़ के प्रखंड प्रभारी रामनिवास, राजेंद्र सिंह, पवित्रा संगठन के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव, स्वराज इंडिया की राजबाला, कुसुम यादव आदि थी।


यहां भी जताया विरोध
उधर, दूसरी ओर से मॉडल टाउन में गांधी चौक के समीप खुले शराब ठेके को हटाने के लिए भी लोगों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मॉडल टाउन एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक झाम्ब, मॉडल टाउन शॉपिंग कांप्लेक्स के प्रधान सुरेंद्र राव ने ज्ञापन में बताया कि गांधी चौक के समीप दुकान नंबर नौ में वीरवार से शराब ठेका खोला गया है। रिहायशी कॉलोनी होने के चलते यह ठीक नहीं है। इससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ेगा। उन्होंने ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed