{"_id":"6782434c93dec849060a479a","slug":"14-pgi-employees-expelled-on-charges-of-indiscipline-rohtak-news-c-17-roh1019-579049-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अनुशासनहीनता के आरोप में पीजीआई के 14 कर्मी निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अनुशासनहीनता के आरोप में पीजीआई के 14 कर्मी निष्कासित
विज्ञापन
10सीटीके01.. हरियाणा कोशल रोजगार निगम में शामिल करने को लेकर पीजीआई स्थित विजय पार्क में एकत्र
पीजीआईएमएस में निजी एजेंसी के तहत कार्य रहे आउटसोर्स कर्मचारियों में 14 कर्मियों को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया है। इसको लेकर बाकायदा एजेंसी की ओर से पीजीआईएमएस संस्थान प्रशासन को भी पत्र लिखकर अवगत करा दिया है।
इधर, बैरर शुक्रवार को पीजीआई स्थिति विजय पार्क में एकत्रित हुए। साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांग दोहराई। मांगें नहीं माने जाने पर 13 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। बैरर ने कहा कि उनका शोषण किया जाता है। उधर, एजेंसी का कहना है कि बैरर मरीजों को बेसहारा छोड़कर चले जाते हैं।
पीजीआईएमएस में कार्य कर रहे ज्यादातर आउटसोर्स कर्मचारियों (बैरर) की अनुशासनहीनता को लेकर शुक्रवार को निजी एजेंसी ने संस्थान को पत्र लिखकर अवगत कराया है। पत्र के माध्यम से यह भी कहा कि कर्मचारियों ने न केवल अस्पताल के कार्यों में विघ्न डाला, बल्कि इलाज के लिए आए मरीजों को भी परेशान किया है। इसके अलावा, इन कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों को उकसाया और हड़ताल के लिए दबाव डाला, जिससे संस्थान के कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं और मरीजों की देखभाल में कठिनाई आ रही है। इधर, आउटसोर्स कर्मचारी (बैरर) ने मांगों को लेकर पीजीआईएमएस के उच्च अधिकारियों के साथ उपायुक्त, श्रम आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, पीजीआईएमएस थाना प्रभारी को 13 जनवरी से हड़ताल के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन