{"_id":"63051d63140a80718f5b671d","slug":"14-patients-of-corona-were-cured-14-cases-were-found-rohtakcity-news-rtk6559300185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 14 मरीज ठीक हुए 14 केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 14 मरीज ठीक हुए 14 केस मिले
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमण केस मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जिले में 14 मरीज ठीक हुए। जबकि 14 मरीज सामने आए। इसके साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 129 बनी हुई है। इधर, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने महामारी का खतरा भांपते हुए लोगों से सतर्क रहने व कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कोरोना केस रोजाना मिल रहे हैं। चिकित्सकों ने मंगलवार को 14 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दी। लैब की जांच रिपोर्ट में 14 नए मरीजों की पहचान के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 129 हो गई है। इनमें से दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शेष घरों में एकांतवास में उपचाराधीन हैं। विभाग ने दिन भर में 419 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 337 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर 0.03 प्रतिशत व सुधार की दर 97.79 प्रतिशत रही।
कोविड रोधी टीकाकरण अभियान जारी
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि वैक्सीन न लगवाने वालों को महामारी का खतरा ज्यादा है। जिले में महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 18 लाख 2 लाख 159 कोविड रोधी डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को 1191 व्यक्तियों को वैक्सीन दी गई। इनमें से 20 व्यक्तियों को प्रथम व 775 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग ने 396 बूस्टर डोज भी लगाई। हेल्थ केयर वर्कर को 28608 डोज, फ्रंटलाइन वर्कर को 18061 डोज, 12 से 15 आयु वर्ग के किशोरों को 24486 डोज , 15 से 17 आयु वर्ग में 69588 डोज लगाई जा चुकी है। विभाग 18 से 44 आयु वर्ग में 1034403 डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 348417 डोज, 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग में 278596 डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
संक्रमण से बचाव के लिए अपनाएं उपयुक्त व्यवहार
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कोरोना के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता जताई है। यह बीमारी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुई है। रोज संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। नागरिक लापरवाही न बरतें। कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें।