फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   14 buffalo make free to smuggler

तस्करों से छुड़वाई 14 भैंस

Sun, 08 Dec 2013 09:15 PM IST
रोहतक/ब्यूरो।
रोहतक/ब्यूरो। Updated Sun, 08 Dec 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
14 buffalo make free to smuggler
हरियाणा के रोहतक में महम पुलिस ने रोहतक रोड गोहाना मोड़ के पास से पशु तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 भैंस और 30 कटडे़ बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महम पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर रोहतक रोड गोहाना मोड़ पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान गोहाना की तरफ से एक कैंटर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया।

चालक ने कैंटर रोकने की बजाय उसकी स्पीड तेज कर दी और उसे दिल्ली की तरफ दौड़ा दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवाकर काबू किया।

कैंटर में 14 भैंस और 30 कटड़ों को भर रखा था। पुलिस ने मौके से दो युवकों को काबू किया और उन्हें थाने ले आई।

पकडे़ गए आरोपियों की पहचान नात्तार (सिरसा) निवासी पूर्ण चंद और हनुमानगढ़ (राजस्थान) निवासी खालील के रुप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे मवेशियों को तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किए। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed