फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   132 KV high tension wire ready for electric buses

Rohtak News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए 132 केवी की हाईटेंशन तार बिछकर तैयार

Tue, 11 Jun 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
132 KV high tension wire ready for electric buses
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। शहरवासियों समेत विश्वविद्यालय व कॉलेज विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। जून के आखिरी सप्ताह में शहर के अलग-अलग रूट पर पांच नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। ई-बसों के लिए 132 केवी की हाईटेंशन लाइन बिछकर तैयार हो चुकी है। अब सिर्फ ट्रांसफार्मर लगना ही बाकी है। जल्द ही इनका संचालन होने से आमजन को भी काफी राहत मिलेगी।

पांच इलेक्ट्रिक बसों के लिए सिर्फ एक चार्जिंग पॉइंट लगाया जाएगा। एक बस फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लेती है। पूरी तरह से चार्ज होने पर बस 200 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। 30 अप्रैल को रोडवेज की वर्कशॉप में चार्जिंग पॉइंट स्थापित कर दिया गया है। चार्जिंग पॉइंट स्टेशन के लिए सभी लाइन अंडरग्राउंड बिछा दी गई है। बसों के ऑपरेशनल स्टाफ के लिए दो रूम बस स्टैंड पर तो दो रूम वर्कशॉप के अंदर निर्धारित किए गए हैं। जल्द ही पांच नई इलेक्ट्रिक बसें भी बस स्टैंड पर भेज दी जाएंगी, लेकिन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक बस ग्रामीण रूट पर भी चलाई जा सकती है। किस रूट पर यह बस चलाई जानी है, इसके लिए ग्रामीण रूट निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


चार्जिंग पॉइंट स्टेशन के लिए अलग से बना रहे बस स्टैंड की प्रक्रिया रहेगी जारी

चार्जिंग पॉइंट स्टेशन के लिए बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस चौकी के पास खाली एरिया में लगे 163 पेड़ों को भी काटा जा चुका है। फिलहाल नए फाइनेंशियल ईयर और अन्य तकनीकी समस्या के चलते यह प्रक्रिया रुकी हुई है, लेकिन अन्य प्रक्रिया बस स्टैंड के लिए अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय से पहुंची टीम वर्कशॉप का निरीक्षण तक कर चुकी है। इसकी आगामी प्रक्रिया के लिए आदेश तक जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही बसें शहर में चलना शुरू हो जाएंगी।

- सुरेंद्र सिवाच, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed