{"_id":"5c73025ebdec225fe96d7e80","slug":"131551041118-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकडौली टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकडौली टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के बाहर मकड़ौली टोल पर रविवार सुबह करीब 50 मिनट तक हंगामा रहा। यहां कार सवारों ने टोल शुल्क मांगने पर कर्मचारियों को डंडों से पीटा। यही नहीं 50 मिनट तक कार टोल वे में खड़ी रखी। इस कारण दूसरे वाहन चालकों को भी रास्ता नहीं मिला और लंबी कतार लग गई।
दरअसल, रविवार सुबह करीब नौ बजे टोल पर एक कार आई। चालक से जब कर्मचारी ने टोल शुल्क देने को कहा तो उसने एक आधार कार्ड दिखाया। उसने दूसरे व्यक्ति का आधार कार्ड टोल शुल्क से बचने के लिए दिखाया था। इस पर कर्मचारी ने कहा कि यह नहीं चलेगा। इसके बाद कार सवार ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया और गाड़ी बंद कर टोल वे में ही खड़ा रहा।
टोल मैनेजर प्रवीण तेवतिया ने बताया कि कार सवार ने टोल पर अपने और साथियों को बुला लिया। इन्होंने पहले बूम हटा कर कार निकाली, फिर आगे बेरिकेड्स गिरा कर कार निकालने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर सभी ने वहां मारपीट शुरू कर दी। डंडों से कर्मचारियों पर हमला किया। इसके बाद बड़ी मुश्किल से कर्मचारियों ने जान बचाई। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। यह सारा मामला सीसीटीवी में कैद है। इसमें कार सवार हमलावर साफ नजर आ रहे हैं। इन्होंने गोली मारने व टोल जला देने की भी धमकी दी है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।