{"_id":"5b96e44f867a557ed5716e09","slug":"131536615503-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल मेला
Updated Tue, 11 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किलोमीटर दूर पढ़ने जाने वाले 9वीं व 11वीं के एससी छात्रों को विभाग देगा साइकिल की राशि
: 16 सितंबर को भिवानी रोड स्थित सरकारी स्कूल में लगेगा साइकिल मेला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शिक्षा विभाग एससी अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल देने के लिए 16 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड में साइकिल मेला लगाया जाएगा। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह ने दी।
सुखबीर सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति के नौवीं व 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले उन छात्र-छात्राओं के लिए जिनके गांव या वार्ड में विद्यालय नहीं, अथवा जिन्हें उनके गांव अथवा वार्ड से दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए विद्यालय जाना पड़ता है, उनके लिए विभाग द्वारा निशुल्क साइकिल देने का प्रावधान किया गया है। ऐसे विद्यार्थियों को 20 इंच की साइकिल के लिए 3100 रुपये तथा 22 इंच साइकिल के 3300 रुपये का भुगतान विभाग द्वारा किया जायेगा। साइकिल की इस राशि का भुगतान विद्यार्थी को स्वयं करना होगा और विभाग द्वारा यह राशि सीधे उनके खाते में जमा करवा दी जायेगी। उन्होंने निशुल्क साइकिल संबंधी स्कीम के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यदि विद्यार्थी अपनी पसंद की साइकिल खरीदना चाहता है जिसका मूल्य निर्धारित की गई दर से अधिक है तो शेष राशि विद्यार्थी के परिजनों द्वारा वहन की जायेगी।