{"_id":"5b412a4a4f1c1b00278b5135","slug":"131530997322-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों से प्रदेश को मुक्त कराया था, दोबारा हाथों में मत जाने देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों से प्रदेश को मुक्त कराया था, दोबारा हाथों में मत जाने देना
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित.........
फ्लैग : कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी के गांव में बोले सीएम
हेडिंग : लुटेरों से बचा कर रखना प्रदेश को : मनोहर लाल
-एक सलाखों के पीछे, दूसरा जाने वाला
-कनेक्ट टू पीपुल के तहत गांव मदीना में ग्रामीणों से हुए मुखातिब
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/महम। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा ने जनता के सहयोग व समर्थन से पिछले चुनाव में प्रदेश को लुटेरों के चंगुल से मुक्त करवाया था और अब इस स्थिति को संभालकर रखने की जिम्मेदारी जनता की है। अगर फिर से लुटेरों के हाथों में सत्ता की चाबी दे दी, तो यह प्रदेश बर्बाद हो जायेगा। सीएम शनिवार को महम से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी के गांव में कनेक्ट टू पीपुल कार्यक्रम के तहत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि सत्ता जनता की सेवा करने के लिए दी जाती है, लेकिन पिछली सरकारों में सेवा के नाम पर जनता के गाढे़ खून पसीने की कमाई पर डाका डालने का काम किया गया। जनता का पैसा जनता पर खर्च नहीं हुआ। इस प्रकार से सत्ता की आड़ में जमकर लूट खसोट की गई। एक नेता पहले ही जेल में और दूसरे की बारी आने वाली है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता सत्ता में रहकर जनता की उपेक्षा कर गलत कार्य करता है तो उसे निश्चित रूप से सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुये कहा कि प्रदेश को लुटेरों से बचाना है। क्योंकि हर पांच साल के बाद चुनावी मेला लगता है और यह जनता को सोचना होगा कि कौन सा दल व नेता उनका भला कर सकता है। साथ ही भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का सपना पब्लिक के सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता।
सीएम बोले, मदीना मेरा नानका, दोनों पंचायतों को एक-एक लाख दिए
सीएम ने कहा कि महम रैली में विकास के लिए जो घोषणा की गई थी न केवल उन्हें पूरा किया गया है बल्कि इसके अलावा भी विकास की राशि जारी की गई है। उन्होंने मदीना की दोनों पंचायतों को विकास कार्यों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की और कहा कि मदीना उनका नानका गांव है और उन्हें इस गांव से बेहद लगाव है। गांव की ओर से पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांव मदीना में वीएलई लगाने के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मौके पर ही निर्देश दिये कि गांव में विलेज लेवल इन्टर प्रिन्योर (वीएलई) लगाया जाये। उन्होंने कहा कि गांव में वीएलई लग जाने से ग्रामीणों को अपने जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला मुख्यालय पर नहीं जाना पड़ेगा और वे गांव में ही आवश्यक दस्तावेज बनवा सकेंगे।