{"_id":"5b3d35d74f1c1b0e278b4990","slug":"131530738135-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयानंद मठ की दुकानों को लेकर पदाधिकारी व दुकानदार भिड़े, काफी देर तक हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयानंद मठ की दुकानों को लेकर पदाधिकारी व दुकानदार भिड़े, काफी देर तक हंगामा
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
आरओएच-101 से लेकर 105 तक
----
दयानंद मठ की दुकानों को लेकर पदाधिकारी व दुकानदार भिड़े, काफी देर चला हंगामा
-दुकानदारों का आरोप- पदाधिकारी दुकानों का किराया प्रतिमाह पांच हजार रुपये वसूलने का बना रहे दबाव
- पदाधिकारी बोले- आरोप बेबुनियाद, जो किराया निर्धारित, उसे भी नहीं दे रहे दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गोहाना रोड स्थित दयानंद मठ की किराए की दुकानों को लेकर दुकानदार व मठ के पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। दुकानदारों का आरोप था कि पदाधिकारी बेवजह प्रतिमाह का किराया बढ़ाने से लेकर दुकानों की छत को तोड़ने का प्रयास कर रहे है। जबकि पदाधिकारियों ने आरोप को बेबुनियाद बताया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह मामला शांत कराया।
गोहाना रोड निवासी गायत्री और कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछले करीब चालीस साल से वह दयानंद मठ की दुकानों को किराए पर लिए हैं। आरोप है कि अब पदाधिकारी प्रतिमाह पांच हजार के करीब किराया बढ़ाने की बात कह रहे है। यहीं नहीं बुधवार को पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से दुकानों की छत को तुड़वाने का प्रयास किया। जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष आपस में उलझ बैठे। आर्य विद्या परिषद हरियाणा के रजिस्ट्रार आचार्य श्रोमित्र ने बताया कि दुकानदारों द्वारा दुकानों को तोड़ने व अधिक किराया वसूलने का लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। जो किराया तय किया गया है उक्त दुकानदार वह किराया भी नहीं दे रहे है। मांगने पर अभद्रता करते है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहंी हो सका था।
दयानंद मठ की दुकान चलाने वाले दुकानदारों और पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया था। बाद में दोनों ने आपस में सुलह कर ली। कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी- राजेश कुमार, इंस्पेक्टर पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
---