फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिगड़ने लगी शहर की सूरत, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

बिगड़ने लगी शहर की सूरत, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

Sat, 12 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बिगड़ने लगी शहर की सूरत, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
बिगड़ने लगी शहर की सूरत, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन

झज्जर। नपा सफाई कर्मियों की झाड़ू छोड़ हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। हड़ताल से शहर में अब कई जगह गंदगी के ढेर दिखाई देने लगे हैं। तीन दिन की हड़ताल को कर्मचारियों ने सोमवार तक बढ़ा दिया है। सोमवार को भी कर्मियों की मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है।
अगले तीन दिन भी नपा कर्मियों के द्वारा झाडू नहीं उठाने का फैसला किए जाने के बाद अब लगने लगा है कि सोमवार तक गंदगी से शहर की सूरत बिगड़ जाएगी। वहीं नपा के पास हड़ताल दौरान कोई विकल्प भी मौजूद नहीं है। जिससे कि हड़ताल के दौरान सफाई व्यवस्था का कुछ हल निकाला जाए। नपा के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाला। सफाई कर्मी शहर के आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए, जहां से वे मुख्य बाजारों में प्रदर्शन करते हुए दमकल भवन पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हड़ताल पर होने लगी अब सफाई पर राजनीति
-अब कहां गई वो भाजपा की झाडू गैंग: कादयान
इनेलो के युवा जिला प्रधान उपेंद्र कादयान ने कहा कि हड़ताल के दौरान पूरे शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। ऐसे समय में शहर को भाजपा की उस झाडू गैंग की आवश्यकता है, जो स्वच्छता के नाम पर केवल फोटो खिंचवानी तक ही सीमित रहती है। भाजपा के उन कार्यकर्ताओं को अब शहर में उतरकर सफाई अभियान चलाना चाहिए, जिससे शहर के लोगों को भी पता लगे कि भाजपा के कार्यकर्ता खुद प्रधानमंत्री के विचारों को कितना फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसेवा से पीछे नहीं हटते भाजपा कार्यकर्ता: दलाल
भाजपा के जिला प्रधान बिजेंद्र दलाल का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ता जनसेवा कार्यों से पीछे नहीं हटते। प्रधानमंत्री के आह्वान पर पहले भी भाजपा के कार्यकर्ता स्वच्छता का संदेश दे चुके हैं। स्वच्छता सभी नागरिकों के लिए अहम विषय है और इसमें सभी के सहयोग से कार्य पूरा होता है। इनेलो के कार्यकर्ता भी प्रदेश का हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें भी सफाई अभियान चलाना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता तो पहले भी इस तरह के कार्य से नहीं पीछे हटे और भविष्य में भी जरूर झाड़ू उठाएंगे।

सोमवार के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल
नपा के सफाई कर्मी प्रदेश कमेटी के आह्वान पर फिर से 72 घंटे के लिए सोमवार की शाम तक हड़ताल पर चले गए हैं। अगर सोमवार तक सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो सफाईकर्मी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे।
आशीष बोहत, प्रधान, सफाई कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed