{"_id":"5aeb85ed4f1c1b330a8b8087","slug":"131525384685-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुट डायवर्ट होने के कारण यात्रियों को हुई परेशानी, ट्रेनें देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुट डायवर्ट होने के कारण यात्रियों को हुई परेशानी, ट्रेनें देरी से पहुंची
Updated Fri, 04 May 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूट डायवर्ट होने के कारण यात्रियों को हुई परेशानी, ट्रेनें देरी से पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीएम के रोड शो के दौरान रूट डायवर्जन के कारण रेलवे स्टेशन पर जाने व आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेन भी देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंची। यात्रियों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष भी प्रकट किया।
सीएम के होने वाले रोड शो के दौरान पहले ही शहर में रूट डायवर्ट कर दिया गया था। आटो की एंट्री कई मार्ग पर बंद कर दी गई थी। रेलवे स्टेशन पर चलने वाले ऑटो को झज्जर रोड पर पुल के पास ही रोका जा रहा था। पुल के पास ही ऑटो को रोकने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दैनिक यात्री सुशील कुमार, राहुल, सतपाल सिंह ने बताया कि आटो को पहले ही रोकने के कारण उन्हें काफी दूर तक पैदल ही चलकर रेलवे स्टेशन पर जाना पड़ा। यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
रोहतक दिल्ली रेलवे मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें भी देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंची। हालांकि स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि ट्रेन दिल्ली से ही देरी से चली थी। सीएम के कार्यक्रम से उसका कोई लेना देना नहीं है।
छह बजे आया पहला आटो
सीएम के रोड शो के चलते रेलवे स्टेशन पर ऑटो की एंट्री बंद कर दी गई थी। शाम छह बजे पहला ऑटो आया। इसके बाद ही अन्य आटो की आवाजाही शुरू कराई जा सकी।