{"_id":"5aca87154f1c1b5f6b8b4792","slug":"131523222293-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी
10 दिन में जवाब नहीं देने पर 10 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज कराएंगे पूर्व सीएम के भाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी के नाम अदालत ने कानूनी नोटिस जारी किया है। नोटिस का दस दिन में जवाब नहीं देने पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के भाई कुलदीप सिंह नंबरदार ने यह नोटिस जारी कराया है।
अधिवक्ता आरसी दलाल ने बताया कि सांसद के खिलाफ अदालत ने कानूनी नोटिस जारी किया है। झज्जर में एक अप्रैल को भीड़ के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा परिवार पर आरोप लगाए। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की फांसी मामले में उनके पूर्वजों पर गवाही देने का आरोप झूठा व बेबुनियाद है। उस केस में 457 गवाह थे। इनसे हुड्डा परिवार का कोई लेना देना नहीं है। नोटिस में सांसद के समक्ष तीन शर्तें रखी गई हैं। इसमें हुड्डा परिवार के खिलाफ दिया गया बयान उसी माहौल में वापस लेने, बगैर शर्त माफी व भविष्य में इस तरह के अपमानजनक शब्द बोलने से बचना होगा। नोटिस का जवाब दस दिन में देना होगा। ऐसा नहीं होने पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का देश में कहीं भी दावा किया जाएगा। इसके जिम्मेदार सांसद खुद होंगे।