फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ईएसआई डिस्पेंसरी में महिला चिकित्सक की कमी बढ़ा रही मरीजों पर आर्थिक बोझ

ईएसआई डिस्पेंसरी में महिला चिकित्सक की कमी बढ़ा रही मरीजों पर आर्थिक बोझ

Sun, 18 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
ईएसआई डिस्पेंसरी में महिला चिकित्सक की कमी बढ़ा रही मरीजों पर आर्थिक बोझ
फोटो सहित
विज्ञापन


ईएसआई डिस्पेंसरी में महिला चिकित्सक की कमी बढ़ा रही मरीजों पर आर्थिक बोझ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ईएसआई डिस्पेंसरी के बीमाधारकों को महिला चिकित्सक की कमी खल रही है। यहां लंबे समय से महिला चिकित्सक न होने से महिला मरीजों का उपचार कराने में आर्थिक बोझ बढ़ गया है। डॉक्टर मरीजों को पीजीआईएमएस रोहतक, जिला अस्पताल रेफर कर रहे हैं।
डिस्पेंसरी में रोजाना 70 से 80 मरीज उपचार के लिए आते हैं। इसमें तकरीबन 20 फीसदी मरीज महिलाएं अपनी समस्या ले कर आती हैं। महिला मरीज सुनीता, अनीता, रज्जो, स्वीटी ने बताया कि महिला डॉक्टर न होने के चलते उन्हें बाहर रेफर कर दिया जाता है। उन्हें पहले ईएसआई डिस्पेंसरी आना होता है, यहां उनकी रेफरल स्लिप बनाई जाती है। इसके बाद वह बाहर अस्पताल में अपनी जांच करवाती हैं और जो डॉक्टर दवा लिखता है उसे लेने के लिए फिर ईएसआई डिस्पेंसरी आना पड़ता है। यह सिलसिला हर बार होता है। इसका परिणाम यह होता है कि वह जांच बाहर कराती हैं और दवा लेने उन्हें ईएसआई डिस्पेंसरी आना पड़ता है। इसके चलते उन पर ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ जाता है। हाउसिंग बोर्ड में डिस्पेंसरी होने के कारण उन्हें चार गुणा अधिक किराया भरना पड़ता है।
विज्ञापन

मरीजों की क्या है समस्या
ईएसआई के अधिकांश मरीज इंडस्ट्रियल एरिया के हैं। यहां से अशोका चौक आने में कई बार दो बार वाहन बदलने पड़ते हैं। इसके बाद अशोका चौका से हाउसिंग बोर्ड का वाहन लेना पड़ता है। इसके चलते एक मरीज को एक बार में अकेले ईएसआई अस्पताल आने-जाने में 80 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यहां नियमानुसार दवा तीन दिन की ही दी जाती है। कई बार तो दवा से अधिक मरीज को किराया भरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हमारे पास डिस्पेंसरी में तीन डॉक्टर हैं। महिला डॉक्टर के लिए अधिकारियों को लिखा गया है। हमारे पास जो दवा होती है वह मरीज को उपलब्ध कराते हैं, नहीं तो मरीज का बिल पास कर दिया जाता है।
-डॉ. भामिक कादियान, प्रभारी एवं वरिष्ठ डॉक्टर, ईएसआई डिस्पेंसरी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed