फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राहगीरी

राहगीरी

Mon, 05 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
राहगीरी
रोहतक में सीएम खट्टर ने शुरू कराई ‘राहगीरी’, मोबाइल से
विज्ञापन

बाहर निकलकर प्रतिभा दिखाने आए नौजवान, महिलाएं और बच्चे

- राहगीरी डे पर खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बने शहर के सैकड़ों लोग
- मुख्यमंत्री को भेंट की साइकिल, सीएम ने साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश
- खट्टर ने बच्चों की दी गई राहगीरी किट, नृत्य-संगीत ने बांधा समां

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
‘खाली पड़ा है बच्चों के खेल का मैदान, एक मोबाइल इनकी गेंद चुरा लेे गया’ इन पंक्तियों में शहर के लिए राहगीरी की जरूरत आसानी से बयां हो जाती है। जिसपर शहर के लोग और सरकारी विभाग एक मंच पर आए और रोहतक में रविवार से राहगीरी डे की शुरुआत की गई। जहां बड़ी संख्या में माता-पिता अपने लाडले-लाडलियों को लेकर पहुंचे। उन्हें बचपन से रूबरू कराया और खुद भी अपनी सेहत के प्रति जागरूक हुए। करीब चार घंटे तक चले राहगीरी डे के मंच पर शहर भर के बच्चों ने अपनी को लोगों के सामने पेश किया और अनेकों खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों का हिस्सा बने। राहगीरी डे बच्चों को काफी हद तक बच्चों को उनके बचपन और युवाओं को उनकी सकारात्मक ऊर्जा से परिचित कराया। इस दौरान बच्चों को राहगीरी किट दी गई, जिसमें मोबाइल गेम्स से इतर गिल्ली-डंडा, लट्टू, लूडो आदि थे। जिन्हें आज बच्चे भूलते जा रहे हैं। रविवार को करीब दो हजार से अधिक लोग राहगीरी डे का हिस्सा बने।

सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मानसरोवर पार्क स्थित रंगशाला के सामने फीता काटकर राहगीरी डे की शुरुआत की। मंच पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद इंडियाज गॉट टैलेंट के कलाकारों ने अपने नृत्य से समां बांध दिया। ग्लोबल किड्स किंगडम स्कूल, एनडीएन पब्लिक स्कूल, पठानिया स्कूल, माडर्न स्कूल और एसआरएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य संगीत से सजे कार्यक्रम पेश किए। इसके साथ ही बच्चों कविताएं भी सुनाई। मुख्यमंत्री ने राहगीरी किट का अनावरण किया, उन्हें किट भेंट की गई। रायल साइक्लिंग ग्रुप की ओर से मुख्यमंत्री को साइकिल भेंट गई। साइकिल चलाते हुए मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से विशाल मेगामार्ट तक गए। जहां स्कूली के बच्चों की ओर से प्रदर्शित खेलों और पेंटिंग प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने राहगीरी डे को सफल बनाने के लिए बच्चों, युवाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं कलाकारों का धन्यवाद दिया। उनसे कहा कि राहगीरी को बंद नहीं होने दें, इसे जारी रखें।
विज्ञापन


मुख्य रूप से राहगीरी डे का आयोजन
इस मौके पर आईजी नवदीप सिंह विर्क, उपायुक्त डा. यश गर्ग, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार, नगराधीश महेंद्रपाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू, रणबीर ढाका, मनोज मक्कड़, सन्नी हंस, राजकुमार कपूर, हिमांशु ग्रोवर, जोगेेंद्र सैनी, वजीर खोखर, भूषण चुघ, कुलविंद्र सिंह सिक्का समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सभी को मिलेगा राहगीरी का लाभ : सहकारिता मंत्री
सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने इस मौके पर कहा कि इससे पूर्व राहगीरी डे का सफल आयोजन करनाल और गुरुग्राम करता आ रहा है, अब रोहतक में इसकी शुरुआत की गई है। इससे समाज और देश के प्रति लोग एकजुट होंगे। इसका नागरिकों का लाभ मिलेगा।

- मुख्यमंत्री ने रोहतक के लिखा शुभकामना संदेश
साइकिल से राहगीरी में खेलों के आयोजनों का अवलोकन करने के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टार मैजेस बोर्ड पर पहुंचे और सबसे पहले संदेश लिखा। उन्होंने बोर्ड पर रोहतक के नाम संदेश दिया ‘राहगीरी रोहतक एक अच्छा प्रयास, शुभकामनाएं’। इसके बाद बल

- बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पर कविता सुनाकर सानवी ने सीएम से पाया पुरस्कार
ग्लोबल किड्स किंगडम स्कूल मेें यूकेजी की छात्रा सानवी ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पर कविता सुनाई। इस कविता की आखिरी लाइन थी ‘बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे’, जिसे बोलते ही पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सीएम ने सानवी को नगर पुरस्कार दिया। इसके साथ ही सीता किरदार निभाने वाली नन्हीं इप्शिता को सीएम ने नगर पुरस्कार दिया।

- इंडियाज गॉट टैलेंट के कलाकारों को मिला 51 हजार का पुरस्कार
आईजीटी में प्रदर्शन कर रोहतक का नाम रोशन करने वाले जेवी हरियाणा डांस ग्रुप को सीएम ने 51 हजार रुपये के पुरस्कार ने नवाजा। यह राशि जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू की ओर से भेंट की गई थी। जेवी हरियाणा ग्रुप के सदस्य चौथी कक्षा के छात्र आशुतोष चुग को सीएम ने उठाकर अपने कांधे पर बैठा लिया। आशुतोष भाजपा के जिला सचिव भूषण चुग का बेटा भी है।

- राहगीरी डे पर हुए खेल और आयोजन
राहगीरी डे पर ओपन जिम, स्वच्छता मैन काउंटर, रोप क्लाइंबिंग, पेंटिंग कार्नर, आर्ट क्लब, बाक्सिंग, जिम्नास्टिक, रोप स्किपिंग, ड्राइंग प्रतियोगिता, सांप-सीढ़ी, स्केटिंग, बैडमिंटन, बास्केट बॉल, चेस, साइक्लिंग, चेस, खोखो, जूड, कराटे, पर्यावरण बचाने का संदेश, रंगरूटों का मार्चपास्ट, स्कूल बैंड, स्टंट, हर्डल रेस आदि खेल व कार्यक्रम हुए।

राहगीरी करनाल की टीम ने भी लिया हिस्सा
एसपी पंकज नैन ने राहगीरी डे की शुरुआत करनाल में कराई थी, जिसके बाद अब रोहतक में भी राहगीरी डे की शुरुआत की गई है। करनाल में राहगीरी डे की शुरुआत करने वाले हरियाणा पुलिस और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं सामाजिक लोग भी रोहतक राहगीरी डे की शुरुआत पर लोगों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे।
करनाल की राहगीरी डे की खासियत यह है कि 28 अगस्त 2015 में शुरू होने के बाद से यह कभी भी बंद नहीं हुई है। हर रविवार को करनाल में राहगीरी डे का आयोजन होता है। गुरुग्राम में वर्ष 2013 में शुरुआत होने के बाद हरियाणा के 17 जिलों में राहगीरी की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन करनाल छोड़कर बाकी किसी भी शहर में यह कार्यक्रम लगातार नहीं हुआ। करनाल से आई टीम में नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार, एसआई सुरेश पुनिया, डॉ. बीर सिंह, डा. राजेश्वरी, मनोज खारपाल, ट्रैफिक ताऊ बलकार सिंह, यश, शिवचंद आदि रहे।

फेसबुक पर ट्रेंड किया राहगीरी डे रोहतक, विडियो और कमेंट की बाढ़
राहगीरी की शुरुआत से साथ ही फेसबुक पर ‘राहगीरी रोहतक’ ट्रेंड होने लगा। राहगीरी का हिस्सा बने लोगों ने फोटो, वीडियो, कमेंट, अपने अनुभव हैशटैग रोहतक, हैशटैग राहगीरी के साथ पोस्ट किए। युवाओं ने अपनी सेल्फी फेसबुक पर डाली। राहगीरी रोहतक के फेसबुक पेज को बीते दो दिन में एक हजार से अधिक लाइक मिले।

रोहतक निवासियों ने पोस्ट किया ‘एंजॉएड रोहतक राहगीरी टुडे, रियली म्युजिकल मोमेंट’, ‘रोहतक राहगीरी प्रोग्राम, संडे फनडे’, ‘रोहतक राहगीरी स्टार्टेड विद बूम’, ‘वेरी-वेरी नाइस इनिशियएटिव बाई रोहतक एडमिनिस्ट्रेशन एंड सोसायटी संडे इस फनडे एन्जॉइंग’, ‘फर्स्ट टाइम ऑन राहगीरी डे सेलिब्रेशन, ब्यूटीफुल परफार्मेंस’।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed