{"_id":"5a11feeb4f1c1b6e548be17e","slug":"131511128811-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी विद ब्रेन का ग्रेट कंबीनेशन है मानुषी छिल्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी विद ब्रेन का ग्रेट कंबीनेशन है मानुषी छिल्लर
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूटी विद ब्रेन का ग्रेट कांबीनेशन है ‘मानुषी छिल्लर’
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर जहां विश्व भर में चर्चा का विषय बनी हैं। वहीं चिकित्सा जगत उन्हें ब्यूटी बिद ब्रेन का ग्रेट कांबीनेशन मान रहा है। पीजीआईएमएस के डॉक्टरों का कहना है कि हर लड़की का सपना होता है कि वह डॉक्टर बने। मानुषी के दो बडे़ सपने हैं। एक सपना उनका मिस वर्ल्ड बनना था, वह पूरा हो गया अब उन्हें डॉक्टर बनने का सपना भी पूरा करना चाहिए। इस संबंध में युवा डॉक्टरों ने अमर उजाला के माध्यम से मानुषी को यह सलाह दी।
पीजीआईएमएस के डॉ. वरुण अरोड़ा के अनुसार मानुषी को ब्यूटी बिद ब्रेन ही कहा जा सकता है। क्योंकि न तो एमबीबीएस में आना आसान है और न ही मिस वर्ल्ड बनना। मिस वर्ल्ड बन कर वह प्रख्यात हो गई हैं, अब उन्हें चाहिए कि वह अपनी डॉक्टरी की शिक्षा पूरी करें। वह विश्व में चिकित्सा संबंधी समस्याओं को अब प्रमुखता से उठा सकती हैं। डॉक्टर एक नोबेल प्रोफेशन है और जब वह डॉक्टर बन जाएंगी तो समाज के लिए मिसाल बन जाएंगी।
पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग की सीएमओ डॉ. प्रियंका चोपड़ा के अनुसार मानुषी छिल्लर को अब अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। क्योंकि वह फेमस तो हो चुकी हैं और मॉडलिंग प्रोफेशन की एक सीमा होती है जोकि एक उम्र तक ही चलेगी। लेकिन चिकित्सा से सेवा ताउम्र की जा सकती है, इससे लोगों की सेवा करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एमडी होम्योपैथी डॉ. अरविंद राय के अनुसार मानुषी ने अपना एक सपना पूरा कर लिया है। लेकिन डॉक्टरी करना भी उनके लिए बहुत जरूरी है, यह पेशा एक सेवा है। वर्तमान में मानुषी को मॉडलिंग क्षेत्र में जाने की बजाए अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी करनी चाहिए। इससे भविष्य में आने वाली पीढ़ी उनकी फॉलोअर बनेगी और उन्हें ही अपना आदर्श मानेगी। क्योंकि अब जो फैसला मानुषी करेंगी, उसे ही युवतियां अपनाएंगी। देश में डॉक्टरों की संख्या काफी कम है और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उन्हें जो अवसर मिला है उस पर खरा उतरना चाहिए।
पीजीआईडीएस की दंत विशेषज्ञ डॉ. जिज्ञासा दूहन के अनुसार मानुषी युवतियों के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने वह करके दिखाया है जोकि एक सपने में ही संभव है। अब उनको अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई भी पूरी करनी चाहिए और चिकित्सा शिक्षा में भी रिकॉर्ड बनाना चाहिए। मानुषी की जीत ने साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। भविष्य में बेटियां मानुषी को आदर्श मान कर उनको फॉलो करेंगी। इसलिए मानुषी के कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाएगा। अब उनको हर फैसला सोच समझ कर लेना होगा।