{"_id":"59cd6aa54f1c1bcc538b4dbc","slug":"131506634405-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक के नियमों से पटवापुर में होगा भारत केसरी कुश्ती दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक के नियमों से पटवापुर में होगा भारत केसरी कुश्ती दंगल
Updated Fri, 29 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पटवापुर गांव में एक अक्तूबर को चौधरी रतिराम की याद में तीसरा विशाल पुरुष व महिला भारत केसरी दंगल का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में पहलवान शिरकत करेंगे। मैना पर्यटन केंद्र में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आयोजनकर्ता पहलवान कर्ण सिंह ने बताया कि उनके दादा खेलों के शौकीन थे। उनकी याद में हर वर्ष दंगल कराया जाता है। यह एक ऐतिहासिक दंगल होगा, जिसमें पूरे देश से मशहूर पहलवान कुश्ती के जौहर दिखायेंगे। आयोजन के लिए दो बड़ी स्टेज वीआईपी के लिए बनवाई गई हैं तथा दो स्टेज महिलाओं, बुजुर्गों व विक्लांगों के लिए अलग से बनाई गई है। संजीव गहलावत ने बताया कि एक अक्तूबर को प्रात: 7 बजे हवन होगा और इसके बाद भंडारे लगाया जाएगा। दोपहर के समय धार्मिक रागनी होगी। इस बीच सुबह 8 से 11 बजे तक पहलवानों का वजन होगा। एक बजे कुश्ती शुरू कर दी जाएगी। खास बात यह है कि कुश्ती ओलंपिक के नियमों के अनुसार होगी। एडवोकेट चंचल नांदल ने बताया कि पुरुष वर्ग में पहला ईनाम दो लाख रुपये, दूसरा ईनाम एक लाख 21 हजार, तीसरा ईनाम 71 हजार और चौथा ईनाम 51 हजार रुपये होगा। महिला वर्ग में पहला ईनाम 51 हजार रुपये होगा। इसी तरह दूसरा ईनाम 31000 और तीसरे ईनाम के तौर पर 21 हजार रुपये रहेंगे। इसके अलावा हारने वाले पहलवानों को भी पुरुष वर्ग में 3100 व महिला वर्ग को 2100 रुपये दिये जायेंगे। हारने वाले पहलवान को प्रत्येक दूसरे राऊंड में ट्रैक सूट की किट दी जायेगी। दंगल में मुख्यातिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद शादीलाल बतरा, ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त, सुशील पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक कादियान आदि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर तंगड पहलवान, सोनू खरैंटी, जीतू पहलवान जागसी, रतन पहलवान, बबलू चहल और योगेश नांदल आदि मौजूद रहे।