फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बदमाशों ने युवक का अपहरण कर बाल मुंडवाए

बदमाशों ने युवक का अपहरण कर बाल मुंडवाए

Sun, 06 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक का अपहरण कर बाल मुंडवाए
बदमाशों ने युवक का अपहरण कर बाल मुंडवाए
विज्ञापन

नारनौल। राम नगर कालोनी गली नंबर एक से बदमाशों ने घर के बाहर खड़े 17 वर्षीय युवक का रविवार दोपहर बाद अपहरण कर लिया। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर और बाल काटकर उसे बाईपास के पास स्थित एक नहर के पास फेंक गए। दो घंटे बाद पुलिस ने युवक को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद युवक सदमे में है। जिसके कारण उसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामनगर कालोनी के गली नंबर एक निवासी 17 वर्षीय यश पुत्र दयानंद गौरा रविवार को करीब साढ़े तीन बजे अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक केयूवी गाड़ी आई और उसमें से दो नकाबपोश बदमाश उतरे। इसके बाद बदमाशों ने युवक का मुंह दबा कर उसको गाड़ी में जबरन बैठाकर ले गए। आसपास के दुकानदारों व एक बच्चे ने इसकी सूचना घरवालों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते महावीर चौकी पुलिस, शहर थाना पुलिस व एसपी की एस्कार्ट गाड़ी मौके पर पहुंची व मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने बिना देरी किए ही अपहृत युवक का मोबाइल नंबर ट्रेस पर लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने पुलिस जिले भर में नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन

सिंघाना रोड बाईपास पर नहर के पास छोड़ गए
लगभग दो घंटे बाद बदमाश युवक को सिंघाना बाईपास स्थित नहर पर डालकर फरार हो गए। इसके बाद युवक किसी तरह से सिंघाना बाईपास पर पहुंचा। बदमाशों के पीछे लगी पुलिस ने युवक को मौके से ही बरामद कर लिया व एक टीम बदमाशों का पीछा करते हुए राजस्थान की तरफ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंडों से पीटा फिर मुंह पर बांधा रुमाल
दो बदमाशों ने पकड़ा, एक ने काटे बाल
युवक ने बताया कि बदमाशों ने उसे डंडों से बुरी तरह से पीटा। जब वह उनके चंगुल से बचकर भागने लगा तो दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और एक ने उसके सिर के बाल काट दिए। इसके बाद उसके मुंह पर रुमाल बांध दिया। लेकिन इसके कुछ समय बाद एक बदमाश ने कहा पुलिस पीछा कर रही भाग चलो। इसके बाद तीनों बदमाश गाड़ी में सवार होकर वहां से फरार हो गए।

पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक का अपहरण हो गया है। सूचना मिलने के दो घंटे बाद ही युवक को बरामद कर लिया। वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
- सज्जन सिंह, प्रभारी, महावीर चौक पुलिस चौकी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed