{"_id":"5980c98a4f1c1bf86f8b4672","slug":"131501612426-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद नायक रामस्वरूप की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद नायक रामस्वरूप की प्रतिमा का अनावरण
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव कंवाली में शहीद नायक रामस्वरूप की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान 83 आर्म्ड रेजिमेंट के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद कंवाली के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह हुआ। यहां शहीदों को मरणोपरांत परमवीर सेनानी रत्न से सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद सैनिकों को भी वीर सेनानी रत्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंवाली, डहीना और बालाजी पब्लिक स्कूल की लड़कियों ने देशभक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. टीसी राव ने कहा कि एक साल में ग्रामीण उत्थान एवं शहीद कल्याण फाउंडेशन ऐसे 25 शहीद समारोह दक्षिण हरियाणा में आयोजित करेगी। संस्था का लक्ष्य है कि हर पूर्व सैनिक की ओर से की गई देशसेवा के लिए उन्हें वीर सेनानी रत्न से पुरस्कृत किया जाए। इस मौके पर कर्नल अमित अहलावत समेत काफी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।