{"_id":"597104814f1c1b743d8b4635","slug":"131500578945-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर बैग में मिले हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर बैग में मिले हथियार
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर एक लावारिस बैग में आरपीएफ को हथियार मिले हैं। पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरपीएफ इंचार्ज बीपी सैनी ने बताया कि वीरवार को आरपीएफ कांस्टेबल प्रदीप कौशिक प्लेटफार्म नंबर-छह पर ड्यूटी पर थे। इस दौरान वहां एक लावारिस बैग मिला। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार दिया गया। कौशिक ने लावारिस बैग की सूचना ड्यूटी अधिकारी एएसआई धर्मानंद को दी। बैग की जांच की गई तो उसमें 12 बोर की दुनाली राइफल और 21 कारतूस थे। जीआरपी थाना पुलिस ने एएसआई बाबूलाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।