फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अधिकारियों की गड़बड़ी का खामियाजा भुगतेंगे राशन उपभोक्ता, दोबारा लिंक कराना होगा आधार कार्ड

अधिकारियों की गड़बड़ी का खामियाजा भुगतेंगे राशन उपभोक्ता, दोबारा लिंक कराना होगा आधार कार्ड

Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की गड़बड़ी का खामियाजा भुगतेंगे राशन उपभोक्ता, दोबारा लिंक कराना होगा आधार कार्ड
अधिकारियों की गड़बड़ी का खामियाजा भुगतेंगे राशन उपभोक्ता, दोबारा लिंक कराना होगा आधार कार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सरकार के दबाव में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कबाड़ा कर दिया। एक-दूसरे जिले का आधार कार्ड को लिंक करने के लिए डाटा कॉपी कर लिया। हालत यह है कि रोहतक के नागरिकों का आधार कार्ड फरीदाबाद में दिखाया जा रहा है। ऐसे में मुख्यालय से गड़बड़ हुए डाटा को डिलीट कर दिया है। अब रोहतक शहर में ही खाद्य आपूर्ति विभाग 10 हजार के करीब राशन लाभार्थियों का आधार कार्ड नए सिरे से लिंक करेगा। इसके लिए पहला कैंप रविवार को वार्ड नंबर 14 में स्थित भगत सिंह कामर्शियल कॉम्प्लेक्स और भाटिया स्कूल में कैंप लगेगा, जहां विभाग 3-3 आधार लिंक मशीन लगाएगा।

जिले में 85 हजार के करीब राशन लाभार्थी हैं, जिन्हें हर माह डिपो के माध्यम से राशन दिया जाता है। कई बार राशन वितरण में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश सरकार ने 1 जून से हर डिपो धारक के अनिवार्य कर दिया था कि आधार लिंक वाले लाभार्थियों को ही राशन दिया जाए। इसके लिए हर जिले के खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से सभी लाभार्थियों का राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कहा था, लेकिन समय के अभाव में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी टारगेट पूरा नहीं कर सके। जल्दबाजी में जो डाटा एकत्रित हुआ, उसे ऑनलाइन विभाग की साइट पर डाल दिया। सूत्रों का कहना है कि कुछ जिलों ने दूसरे जिलों का डाटा कॉपी कर लिया।
विज्ञापन


नहीं निकला समाधान तो डिलीट करना पड़ा डाटा
मुख्यालय की ओर से जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से पूछा गया कि राशन कार्ड धारक का नाम और पत्ता फीड करके अपने जिले के रिकार्ड को दुरुस्त कर लें, लेकिन ऐसा करने से भी डाटा क्लीयर नहीं हुआ। निगम के वार्ड नंबर 15 की महिला पार्षद नीरा ने बताया कि उनके वार्ड में ऐसे 400 राशन कार्ड धारक हैं, जिनका आधार लिंक फरीदाबाद दर्शाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में गड़बड़ हुआ डाटा मुख्यालय ने डिलीट कर दिया। अब नए सिरे से विभाग को बचे हुए राशन कार्ड आधार से लिंक करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराव की धमकी की सूचना मिलते ही वार्ड में पहुंचे अधिकारी
पूर्व पार्षद नरोतामल भटनागर ने बताया कि उन्हाेंने सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का घेराव करने का प्लान बनाया था। लोग आधार लिंक करवाने के बावजूद डिपो संचालकों के चक्कर काट रहे हैं। डिपो धारक साफ कह रहे हैं कि जब तक रिकॉर्ड सही नहीं होगा, तब तक वे राशन नहीं देंगे। इसी बीच शनिवार को विभाग के अधिकारियों को भनक लग गई। खुद विभाग के अधिकारी पवन धनखड़ और सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ वार्ड में आए और राशन डिपो एसोसिएशन के प्रधान घनश्याम की मौजूदगी में समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

आज से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लगेगा कैंप
खाद्य आपूर्ति विभाग ने आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके लिए उन इलाकों में कैंप लगाए जाएंगे, जहां ज्यादा राशन कार्ड आधार से लिंक किए जाने हैं। रविवार को वार्ड नंबर 14 में भगत सिंह कामर्शियल कांप्लैक्स और भाटिया स्कूल में कैंप लगेेंगे।

परिवार के सभी सदस्यों का आधार लिंक करवाना अनिवार्य
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत अगर एक कार्ड में परिवार के 10 लोगों का नाम है तो सभी सदस्यों का आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। जितने सदस्यों का आधार लिंक नहीं होगा, उनके नाम का राशन नहीं मिलेगा। ऐसे में परिवार के सभी सदस्य अपना आधार लिंक करवाएं।


मैं खुद जाऊंगा फील्ड में
सीधी बात : पवन धनखड़, कार्यकारी अधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग
सवाल : राशन डिपो पर काफी लोगों को जून का राशन अभी तक नहीं मिला।
जवाब : आधार लिंक के डाटा में गड़बड़ी होने से दिक्कत आ रही है।
सवाल : जो लोग आधार पहले से लिंक करवा चुके हैं, वे भी परेशान हैं।
जवाब : ऑनलाइन डाला गया डाटा एक-दूसरे जिले में मिक्स हो गया है।
सवाल : लोगों को कब तक राशन मिल जाएगा।
जवाब : मुख्यालय ने मिक्स हुए डाटा को डिलीट कर दिया है। जल्द नए सिरे से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। मैं खुद फील्ड में जाऊंगा। रविवार से ही कैंप लगाए जा रहे हैं।
सवाल : बताया जा रहा अकेले रोहतक शहर में 10 हजार राशन कार्ड दोबारा आधार कार्ड से लिंक करने होंगे।
जवाब : 10 हजार तो नहीं, कम से कम 6 से 7 हजार जरूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed