फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   130 government school buildings will be ready and handed over in the next 15-20 days: Seema Trikha

130 सरकारी स्कूलों बिल्डिंग बनकर तैयार अगले 15-20 दिन में हो जाएंगी सुपुर्द : सीमा त्रिखा

Thu, 01 Aug 2024 05:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
130 government school buildings will be ready and handed over in the next 15-20 days: Seema Trikha
31jjrp16- झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झूला झूलती ​शिक्षा मंत्री सीम
झज्जर। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश के 130 सरकारी स्कूलों के भवन तैयार हैं, अगले 15-20 दिन में यह भवन सुपुर्द कर दिए जाएंगे। जिन स्कूलों में भवन की जरूरत है, वहां भी काम की शुरुआत की जाएगी। वे बुधवार को राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिला एसएमसी सदस्य के सवाल का जवाब दे रही थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि झज्जर जिले में ऐसे दानवीर भी सामने आए हैं, जिन्होंने एक करोड़ रुपये देकर अपने गांव के स्कूल के भवन बनवाए हैं। ऐसे में दूसरे भी कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। दोनों अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए शानदार मॉडल देखकर शिक्षा मंत्री ने उनकी तारीफ की। कार्यक्रम में निपुण प्रदर्शनी, सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समितियों, स्टार टीचर्स तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य आकर्षण रहा। इस अवसर पर जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. सूदर्शन पूनिया ने निपुण हरियाणा, बोर्ड परिणाम व अन्य जानकारी पीपीटी के जरिये शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना के तहत घर, स्कूल व आसपास के खुले क्षेत्र में पौधरोपण करने का देशवासियों से आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आमजन से निवेदन है कि वह पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनते हुए एक पेड़ बच्चों के नाम भी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन में कामयाबी के लिए विचारों का मैनेजमेंट जरूरी : धनखड़
ओपी धनखड़ ने कहा कि जीवन में विचारों का मैनेजमेंट जरूरी होता है। इंसान के अंदर तरह-तरह के विचार आते हैं और किस विचार को कितना महत्व देना और कितने समय तक अपने अंदर रखना है, यह मैनेजमेंट ही जीवन में कामयाबी को तय करता है। टीचर का छात्रों के जीवन में सबसे अहम रोल होता है और उन्हें छात्रों को विचारों का मैनेजमेंट करने की कला सीखनी चाहिए। टीचर का कार्य केवल किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं होता, उसका कार्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होता है। पूर्व मंत्री ने अध्यापकों व एसएमसी सदस्यों से आह्वान किया कि वह बच्चों के जीवन को उज्ज्वल बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करें।


एसएमसी विद्यालय के सर्वांगीण विकास की अहम कड़ी : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री ने एसएमसी सदस्यों के साथ विशेष तौर पर बातचीत करते हुए स्कूल मैनेजमेंट के बारे पूछा। एसएमसी सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों में शिक्षा के स्तर सुधारने व छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए अच्छा कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी एसएमसी सदस्य को स्कूल से संबंधित कोई समस्या है तो वह उनसे मिलने चंडीगढ़ आ सकते हैं।


प्रतिदिन स्कूल मैनेजमेंट देखें एसएमसी सदस्य

शिक्षा मंत्री ने कहा कि एमएससी सदस्य खासतौर पर महिलाएं दो-दो के समूह बनाकर सरकारी विद्यालयों में लंच टाइम से पहले और लंच टाइम के बाद तक दो घंटे का समय जरूर निकालें और इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता की भी जांच करें।

निपुण रिपोर्ट ने पूछे सवाल
इस दौरान राजकीय कन्या स्कूल आसौदा के बच्चों नकुल निपुण रिपोर्ट और जानहवी ने कैमरामैन की भूमिका निभाई और शिक्षा मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, डीसी शक्ति सिंह, एडीसी सलोनी सिंह से सवाल पूछे। सभी ने बच्चों के सवालों का जवाब दिया।


इस मौके ये रहें मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद चेयरपर्सन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, पूर्व मंत्री कांता देवी, जिला सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक चेयरपर्सन नीलम अहलावत, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश गोयल, डीसी शक्ति सिंह, एडीसी सलोनी शर्मा, डीएमसी परवेश कादयान, डीईओ राजेश खन्ना, कॉलेज प्राचार्य डॉ दलबीर सिंह, डीआईपीआरओ सतीश कुुमार, जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया मौजूद रहे।

31jjrp16- झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झूला झूलती शिक्षा मंत्री सीम

31jjrp16- झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झूला झूलती शिक्षा मंत्री सीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed