फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   13 voter list will be published for Jat organization elections

Rohtak News: जाट संस्था चुनाव के लिए 13 प्रकाशित होगी मतदाता सूची

Tue, 09 Jan 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
13 voter list will be published for Jat organization elections
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था की चुनावी प्रक्रिया एक-एक आगे बढ़ रही है। संस्था की मतदाता सूची प्रकाशित करने से पहले चुनाव अधिकारी ने छह जनवरी तक दावे व आपत्तियां आमंत्रित किए हैं। इनके निपटान के बाद मतदाता सूची का 13 जनवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्था चुनावों के तहत दावे व आपत्तियां आमंत्रित की जा चुकी हैं। अब अगला कदम मतदाता सूची प्रकाशन का है। इसके लिए चुनाव अधिकारी जुटे हुए हैं। दावे व आपत्तियों की जांच पड़ताल के बाद उनका निवारण किया जाएगा। इसके बाद ही जारी मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव के लिए 19 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन 25 जनवरी तक होगा। इसके बाद 26 जनवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी व 27 को नामांकन वापसी का दिन रहेगा। कॉलेजियम चुनाव के लिए चार फरवरी को मतदान होगा। कॉलेजियम के 105 सदस्यों का चुनाव वार्ड अनुसार संस्था के 15 हजार से अधिक सदस्य अपने मताधिकार से करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed