फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   13 female candidates out of 231, only one contender in 11 wards

231 में से 13 महिला उम्मीदवार, 11 वार्डों में सिर्फ एक-एक दावेदार

Mon, 18 Jan 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
13 female candidates out of 231, only one contender in 11 wards
13 female candidates out of 231, only one contender in 11 wards - फोटो : RohtakCity
सैनी शिक्षण संस्था के चुनाव में उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। रविवार को जारी सूची में कॉलेजियम के 100 सदस्यों के लिए 231 नाम आए हैं। इनमें से एक नाम दो वार्डों से होने के चलते एक जगह से हटा दिए जाने की चर्चा है। संस्था के चुनाव मैैदान में महज 13 महिलाएं हैं। जबकि शेष 218 पुरुष हैं। संस्था के 11 वार्डों से एक-एक ही उम्मीदवार ने नामांकन किया है। ऐसे में इन वार्डों में निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव कार्यालय की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के तहत 54 वार्डों में दो-दो व 28 वार्डों में तीन-तीन व सात में चार-चार उम्मीदवार मैदान में बताए गए हैं।
विज्ञापन

आज व कल ले सकते हैं नाम वापस
संस्था चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे चरण में नाम वापसी होनी है। इसके लिए 18 व 19 जनवरी का समय दिया गया है। इसके अगले दिन 20 जनवरी को प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

चुनाव चिह्न 21 व 22 को होंगे जारी
चुनाव के शेड्यूल के अनुसार, 21 व 22 जनवरी को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपने चुनाव चिह्न के साथ प्रचार कर सकेंगे। प्रचार अभियान छह फरवरी तक चलेगा। इसके बाद सात फरवरी को कॉलेजियम के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने पर गवर्निंग बॉडी चुनाव होंगे। इसके लिए नौ व दस फरवरी को नामांकन होगा। मतदान 21 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed