फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   123 cases of corona were found in a single day, this time the infection is 17 times faster than last year

Rohtak News: एक ही दिन में कोरोना के 123 केस मिले, पिछले साल के मुकाबले इस बार संक्रमण 17 गुना तेज

Thu, 27 Apr 2023 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
123 cases of corona were found in a single day, this time the infection is 17 times faster than last year
रोहतक। कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। यह रफ्तार पिछले साल के मुकाबले 17 गुना तेज है। जिले में बुधवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 123 मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमितों की यह संख्या लगातार दूसरे दिन सौ से अधिक रही है। मंगलवार को जिले में 115 केस मिले थे। जबकि पिछले वर्ष 26 अप्रैल के दिन जिले में सात संक्रमित केस थे। ऐसे में महामारी का खतरा कई गुना अधिक बढ़ गया है। यही हाल रहा तो एक बार फिर हर घर में कोरोना दस्तक देगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में बुधवार को 123 संक्रमित केस मिले। जबकि 31 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 484 पहुंच गया है। इनमें से चार मरीज अस्पतालों व शेष 480 मरीज घरों में उपचाराधीन हैं। संक्रमितों की यह संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले दो दिन में लगातार दूसरी बार 100 से अधिक केस मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित हैं। संक्रमितों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद संक्रमण की दर का शून्य बने रहना राहत की खबर है। पिछले वर्ष 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमण दर 1.1 प्रतिशत थी। इस दिन जिले में कुल 26 सक्रिय मरीज थे। इनमें से अस्पताल में कोई नहीं था। सुधार की दर भी 98.06 प्रतिशत बनी हुई थी। जबकि बुधवार को यह संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत व सुधार की दर 97.93 प्रतिशत रही। ऐसे में फिलहाल संक्रमितों की संख्या में वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

सैंपल बढ़ने से बढ़ सकता है संक्रमितों का आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जोरों पर है। ऐसे में कोरोना संभावित की सैंपलिंग बढ़ा दी जाए तो संक्रमितों की संख्या का बढ़ना तय है। जिले में बुधवार को 353 लोगाें के सैंपल लिए गए। इनमें से 251 आरटीपीसीआर व शेष 102 रैपिड एंटीजन जांच के रहे। पिछले वर्ष 26 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने 692 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 678 आरटीपीसीआर जांच के सैंपल थे। सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार करने वाले भी कम नहीं थे। पिछले वर्ष इस दिन 534 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। बुधवार को 192 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले दो दिनों से लगातार सौ से अधिक मरीज मिल रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। लोगों को भीड़ में जाने से बचने के साथ मास्क लगाना चाहिए। सामाजिक दूसरी बनाए रखने के साथ हाथों को साफ रखना जरूरी है।
डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed