{"_id":"5c856506bdec2214435faba1","slug":"121552246022-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में आग से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में आग से लाखों का सामान जला
विज्ञापन
देर रात दो दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। शहर की रात राय मार्केट स्थित दो दुकानों में रात करीब 10 बजे आग लग गई, जिससे दोनों दुकानों में रखा लाखों का सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। देर रात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
जानकारी अनुसार बिग बाजार के पास कानपुर जनरल स्टोर और साथ लगती प्रेम जेनरल स्टोर की दो दुकानों आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मामले के सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं आग की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से कितना नुकसान हुआ इसका अंदाजा अभी नहीं लग सका है। वहीं दोनों दुकानों में आग लगने के कारणों का भी पता नहीं लग पाया है।