{"_id":"5b3d35e14f1c1b84468b4a89","slug":"121530738145-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव हुड्डा का वित मंत्री की कोठी में आगजनी मामले में झूठा फंसाया : कृष्\nणमूर्ति हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव हुड्डा का वित मंत्री की कोठी में आगजनी मामले में झूठा फंसाया : कृष् णमूर्ति हुड्डा
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री की कोठी में आगजनी में मेरे बेटे को झूठा फंसाया : कृष्णमूर्ति
-कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भाजपा सरकार पर कसा तंज
-कहा कि सरकार के खिलाफ न्यायालय में लड़ाई लड़ी जाएगी
फोटो सहित एसएनजे दो कृष्णमूर्ति हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा के पूर्व मंत्री व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि वित्त मंत्री अभिमन्यु की कोठी में आगजनी मामले में उनके बेटे गौरव हुड्डा को झूंठा फंसाया गया है।
बुधवार को जारी बयान में कृष्णमूर्ति ने कहा कि आगजनी मामले की जांच कर रही सीबीआई ने झूठा मुकदमा दायर कर सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी को सच्चा कर दिया है जिसमें सीबीआई को सरकार का तोता कहा गया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का वित्त मंत्री की कोठी जलाने से कोई लेना-देना नहीं है। ना ही वह कोठी के आसपास कभी गया, लेकिन भाजपा सरकार के एक मंत्री के इशारे पर गौरव हुड्डा को झूठा फंसाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस प्रकार के ओछे हथकंडे अपना रही है। सरकार के इशारे पर कांग्रेसियों को इस मामले में झूठा फंसाया गया है।
सीबीआई का गलत प्रयोग कर रही भाजपा
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को भाजपा सरकार ने रद्दी की टोकरी में फेंक दिया और अब भाजपा सीबीआई का गलत प्रयोग करके निहित स्वार्थ पूर्ति करने के लिए निर्दोष लोगों पर झूठे मुकदमे करा रही है। कहा कि वर्तमान की घटिया व विफल सरकार के खिलाफ न्यायालय में लड़ाई लड़ी जाएगी। भाजपा सरकार आगामी चुनाव जीतने के लिए जात-पात का जहर घोलना चाहती है। हम भाजपा सरकार के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। पिछले 2.5 वर्ष से लगातार भाजपा के एक मंत्री के रिश्तेदार हमें झूठे केस में फंसाने की धमकी देते रहे हैं। आगामी चुनाव में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा।