फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सूरज ढलने के बाद ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे

सूरज ढलने के बाद ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे

Thu, 17 May 2018 03:32 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
सूरज ढलने के बाद ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन


सूरज ढलने के बाद ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे
- पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों से नदारद रहती है पुलिस
- अमर उजाला ने रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली कई ट्रेनों की पड़ताल की
- एक ट्रेन में सुरक्षा की दृष्टि से मिला मात्र एक पुलिसकर्मी
- रोहतक रेलवे स्टेशन पर गश्त करता नजर आया एएसआई

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही कहा जाएगा या फिर अनदेखी, कि विभिन्न मार्गों पर चलने वाली पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों में रात के समय सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। अमर उजाला की टीम ने शनिवार रात रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंचकर कई ट्रेनों की पड़ताल की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। अधिकतर ट्रेनों में पुलिसकर्मी नदारद थे। हालांकि रोहतक रेलवे स्टेशन पर जरूर जीआरपी गश्त करती नजर आई। पड़ताल के दौरान अमर उजाला को कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला

ट्रेन - हरिद्वार बीकानेर एक्सप्रेस,
समय - 12:45 बजे रात
ट्रेन रोहतक रेलवे स्टेशन पर आकर रुकती है। पड़ताल के दौरान पाया गया कि किसी भी बोगी में सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ का कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। सफर करने के बाद रेलवे स्टेशन पर उतरे दैनिक यात्री मनीष, सुनीता ने कहा कि रात के समय ट्रेनों में सुरक्षा न के बराबर रहती है।
विज्ञापन


ट्रेन- पंजाब मेल
समय-2 बजे रात
यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकती है। रुकते ही ट्रेन से यात्रियों के उतरने व चढ़ने का क्रम जारी हो जाता है। कई बोगियों की पड़ताल की गई मगर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। पीछे वाली बोगी में जरूर एक पुलिसकर्मी तैनात था। उसने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण कम पुलिसकर्मियों को ही लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन- गरीब रथ
समय-1.45 बजे
ट्रेन रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। किसी भी बोगी में पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। चंडीगढ़ से सवार हुए मलखान सिंह, मनोहर ने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी ट्रेन में नहीं है। कभी भी कोई वारदात हो सकती है। किसी भी बोगी में पुलिसकर्मी नजर नहीं आए।

यह तीन उदाहरण तो बानगी भर मात्र हैं। यात्रियों का आरोप है कि रात में चलने वाली अधिकतर ट्रेनों से पुलिसकर्मी नदारद रहते हैं। जिसके कारण कई बार यात्रियों के साथ वारदात कर दी जाती है।

कहां कहां लगाए पुलिसकर्मी
आरपीएफ एसपी का कहना है कि विभाग में स्टाफ की भारी कमी है। प्रयास रहता है कि अधिकतर ट्रेनों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए। हर ट्रेन में पुलिस तैनात करना संभव नहीं होता है। खुद अभियान चलाकर ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों से की जा चुकी है शिकायत
दैनिक रेल यात्री संघ दिल्ली व रोहतक के प्रवक्ता सतपाल सिंह, पवन कुमार का कहना है कि रात में ट्रेनों में पुलिसकर्मियों के तैनात नहीं होने की शिकायत कई बार रेलवे अधिकारियों से की जा चुकी है। मगर सुनवाई नहीं की जाती है। जिसके कारण कई बार यात्रियों के साथ लूट व अन्य घटनाएं हो चुकी हैं। फिर से रेलमंत्री व आरपीएफ के अधिकारियों से मामले की शिकायत करने का दावा किया है।

जीआरपी एएसआई की हर किसी ने की सराहना
भले ही पड़ताल के दौरान ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था नाम मात्र मिली हो। मगर रोहतक रेलवे स्टेशन पर जीआरपी रात में भी अलर्ट नजर आई। रोहतक रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री हरीश, सुनील, निकित का कहना था कि एएसआई बलवान सिंह नियमित रूप से चेकिंग कर रहे हैं। एएसआई ट्रेनों में भी गश्त करते नजर आए।


रात के समय ट्रेनों में पुलिस के तैनात नहीं होने का मामला गंभीर है। कई बार स्टाफ की कमी के कारण भी ट्रेनों में पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहते हैं। जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- संतोष कुमार, एसपी आरपीएफ

अमर उजाला पड़ताल
एमए-2
पैसेंजर ट्रेन की बोगी से नदारद पुलिसकर्मी।
एमए-3
रोहतक रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन
एमए-4
एसपी आरपीएफ संतोष कुमार सिंह।
----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed