{"_id":"5ae23c814f1c1b60098b6b13","slug":"121524776065-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वल्ड़ॱर के 12 शहरों मे चुना गया रोहतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वल्ड़ॱर के 12 शहरों मे चुना गया रोहतक
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय आरओएच 2 : मैनेजर सिटी एंड ट्रांसपोर्ट सारिका।
आरओएच 01 : पीसी करते एसपी पंकज नैन व नगर निगम कमिश्नर प्रदीप डागर
----
बाल सड़क सुरक्षा के तहत विश्व के 12 शहरों में से रोहतक का भी किया चयन
सड़कों पर दो करोड़ रुपये खर्च करेगा बोटनर फाउंडेशन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस, नगर निगम एवं डब्लूआरआई इंडिया के संयुक्त प्रयासों से रोहतक शहर वर्ल्ड के उन 12 शहरों मे शामिल हुआ जहां पर बच्चों के सफर को सुरक्षित करने के लिए विशेष कार्यक्रम के तहत बुनियादी कदम उठाएं जायेंगे। एसपी, नगर निगम कमिश्नर ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।
एसपी पंकज नैन, नगर निगम आयुक्त प्रदीप डागर, मैनेजर सिटी एंड ट्रांसपोर्ट सारिका ने एसपी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि स्विट्जरलैंड की बोटनर फाउंडेशन ने बाल सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पूरे विश्व से 12 शहरों को चयन किया है। जिनमें सड़कों को बच्चो के लिए सुरक्षित बनाने के प्रयास किए जाएंगे। पूरे भारतवर्ष से दो शहरों को चयन हुआ है, जिनमें रोहतक शहर के अलावा आसाम का एक शहर है। शहर वासियों के लिए यह एक गौरव की बात है।
रोहतक पुलिस, नगर निगम रोहतक व डब्लूआरआई इंडिया ने मिलकर एक प्रयास किया है, जिसमें वे सफल हुए हैं। योजना 1 मई 2018 से शुरू होगी। जिसके तहत बोटनर फाउंडेशन द्वारा अगले दो साल में 2 करोड़ रुपये उक्त परियोजना के तहत रोहतक शहर की सड़कों पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोहतक शहर को एक ऐसा शहर बनाना है, जिसमें बच्चे सुरक्षित तरीके से अपना सफर तय कर सकें। सुरक्षित तरीके से अपने स्कूल आ जा सके। इसके लिए सड़कों को दुरुस्त करना, पैदल पथ बनाना, साइकिल पथ बनाना, बस स्टॉप बनाना, सीसीटीवी लगाना आदि कार्य शामिल हैं। इसके लिए जिन जिन विभागों के कार्य होगे, उन्हे कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। पुलिस कर्मचारियों को भी स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत में शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित पांच स्कूलों का चयन किया जाएगा। प्राइवेट व सरकारी दोनों तरह के स्कूलों को शामिल किया जाएगा। बच्चों को घर से स्कूल आने के रास्तों का अध्धयन किया जाएगा। बच्चे स्कूल जाने के लिए जिन सड़कों का प्रयोग करते हैं उनकी संरचना देखकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके सभी कमियों को दूर किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जिसके देखरेख में पूरी योजना चलेगी।