फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हिसार पुलिस का वांटेड आरोपी हथियारों सहित काबू

हिसार पुलिस का वांटेड आरोपी हथियारों सहित काबू

Mon, 16 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हिसार पुलिस का वांटेड आरोपी हथियारों सहित काबू
हिसार पुलिस का वांटेड आरोपी हथियारों सहित काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
हिसार पुलिस के वांटेड बांस पेटवाड़ा निवासी मनीष को उसके साथी सहित झोझूकलां चौकी पुलिस टीम ने रविवार शाम धर दबोचा। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक बाइक व तीन अवैध हथियार सहित सात कारतूस व नुकीले हथियार भी पुलिस टीम ने बरामद किए हैं। दूसरे आरोपी की पहचान भिवानी जिले के बावनीखेड़ा थाने के गांव अलखपुरा निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। इनके खिलाफ सदर पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
झोझूकलां चौकी प्रभारी देवेंद्र डबास ने बताया कि रविवार दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर सवार होकर गुडाना टी-प्वाइंट के समीप से गुजरने वाले हैं और इनके पास अवैध हथियार भी है। सूचना पर हरकत में आते हुए चौकी प्रभारी देवेंद्र डबास ने टीम सदस्य हेड कांस्टेबल अजीत, मंजीत व सिपाही विनोद, कुलदीप व अजय को साथ लेकर टी-प्वाइंट पर नाका लगा दिया। इसी दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार युवकों को आता देखकर रूकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक मोड़कर मौके से भागने का प्रयास भी किया। इसी दौरान पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें काबू कर लिया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो देशी कट्टे, एक 132 बोर राइफल, सात कारतूस, दो पेचकस व एक पंच बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम इन्हें चौकी ले आई। पूछताछ करने पर आरोपी मनीष ने बताया कि उस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है और वह हत्या, अपहरण, फिरौती के मामलों में फरार चल रहा है।उसके खिलाफ गत जनवरी माह में भी हिसार में दो केस दर्ज हुए थे और हिसार पुलिस ने उसे वांटेड घोषित कर रखा है। आरोपी ने बताया कि झोझू निवासी सचिन के पास वह आया हुआ था। सचिन पर भी हत्या व अपहरण का मामला हिसार जिले में दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि सचिन से मिलकर वो फिर हिसार जा रहे थे और इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वेटर को मारी थी गोली, मालिक का गाड़ी सहित किया था अपहरण
आरोपी मनीष ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि जनवरी माह में हिसार के आईटीआई चौक पर वह सचिन व दो परिचित लड़कियों को साथ लेकर शराब आहता पर गया था। वहां शराब के नशे में उसकी वेटर से कहासुनी हो गई और उसने वेटर को गोली मार दी। गोली लगने से वेटर ने दम तोड़ दिया और वह आहता मालिक का उसकी आई 10 गाड़ी सहित अपहरण कर ले गया। मनीष ने बताया कि उसने आहता संचालक को हांसी उतार दिया और खुद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार के सट्टेबाज से मांगी थी 15 लाख की फिरौती मांगी
हिसार पुलिस के वांटेड मनीष ने बताया कि वेटर को गोली मारने के चार-पांच दिन बाद ही उसने हिसार के ही एक सट्टेबाज से 15 लाख की फिरौती मांगी थी। उक्त सट्टेबाज ने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। मनीष ने बताया कि इस मामले में भी वह हिसार पुलिस का वांटेड है। एएसआई देवेंद्र डबास ने बताया कि उसके साथी प्रदीप पर पहले कोई मामले दर्ज नहीं थे लेकिन अब सशस्त्र अधिनियम के तहत उस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

वर्जन::
मनीष के पास से दो अवैध पिस्तौल, चार कारतूस जबकि प्रदीप के पास से एक पिस्तौल व तीन कारतूस मिले हैं। आरोपी मनीष हिसार पुलिस का वांटेड है। दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके खिलाफ हमने मामला दर्ज कर लिया है।
एएसआई देवेंद्र डबास, झोझूकलां चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed