{"_id":"5a7b59874f1c1bb2208b7cc2","slug":"121518033287-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार में सवार तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार में सवार तीन लोगों की मौत
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से कार में सवार तीन लोगों की मौत
मारकंडा पुल पर हुआ हादसा, मृतकों में दो युवक बिलासपुर के गड़रिया मोहल्ला और एक युवक जीरकपुर का रहने वाला था
कार में गधौली से बारात में शामिल हो थाना छप्पर जा रहे थे तीनों
यमुनानगर/बिलासपुर। मारकंडा पुल पर ट्रक की टक्कर से बुधवार को कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक बिलासपुर के गड़रिया मोहल्ला और एक जीरकपुर का रहने वाला था। ये तीनों कार में सवार हो गधौली से बारात में शामिल होने छप्पर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर के गड़रिया मोहल्ला निवासी तरसेम, उसकी बुआ का बेटा लवली और जीरकपुर निवासी गुरविंद्र मंगलवार को गांव गाधौला में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार को बारात में शामिल होने के लिए तीनों पहले बिलासपुर आए। इसके बाद उन्हें गधौली से छप्पर जाना था। उनकी कार जैसे ही मारकंडा पुल के पास पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार आते ट्रक ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। इससे कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गड़रिया मोहल्ला का तरसेम बिलासपुर के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था वहीं, लवली अपनी छोटी बहन रीना के साथ अपने मामा जंगा के पास रहता था। लवली के माता-पिता का देहांत पांच वर्ष पूर्व हो गया था। इससे बाद जंगा उसे अपने घर ले आए थे। तीसरा युवक गुरविंद्र जिला जीरकपुर के गांव बसी का रहने वाला था, जो शादी समारोह में शामिल होने के दौरान लवली व तरसेम को मिला था।