फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मांगों को लेकर गरजे सरकारी कर्मचारी, नारेबाजी

मांगों को लेकर गरजे सरकारी कर्मचारी, नारेबाजी

Thu, 26 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर गरजे सरकारी कर्मचारी, नारेबाजी
मांगों को लेकर गरजे सरकारी कर्मचारी, नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने नई परमिट पॉलिसी (परिवहन नीति) के विरोध में प्रदर्शन किया। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इसके विरोध में रोडवेज के सभी डिपो पर गेट मीटिंग की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से डिपो के प्रधान लखपत सिंह काकौत रामफल शिमला, कृष्ण गुलियाना, राजबीर भाणा, ज्ञान सिंह राठी राजेन्द्र शर्मा व ओम दयाल बरसाना ने की। मंच संचालन डिपो सचिव महावीर सिंह ने किया। राज्य वरिष्ठ उप प्रधान मांगे राम शर्मा, राज्य मुख्य संगठन सचिव जसबीर सिंह और राज्य के मुख्य संगठनकर्ता शमशेर सिंह सिसमौर, राजबीर शमदो, आनंद शर्मा, शमशेर सिरटा आदि ने कहा कि सरकार की ओर से जो परिवहन नीति जारी की गई है, इससे लोगों की मुश्किल बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हर पंचायत सरकारी बस की मांग कर रही है और अधिकारी प्राइवेट बसों के लिए रास्ता तैयार कर रहे हैं। मांग की कि निजी परमिट देने की नीति को रद्द किया जाए और विभाग के बेड़े में दस हजार नई बसें शामिल की जाएं। यूनियन के राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान पहल सिंह तंवर ने कहा कि सरकार ने नई परिवहन नीति रद्द नहीं किया तो 6 नवंबर को भिवानी में होने वाली मीटिंग में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। इस अवसर पर सतनाम सिंह, धमेंद्र कुमार, बलवान कंडू, प्रेम माजरा, सतबीर भाना, सुशील शर्मा, धर्मपाल, महावीर देवीगढ़, राजकुमार नेपेवाला, कृष्ण बाबा लदाना, ऋषिपाल बुरा, सोहन लाल, सुरेश मराठा, कृष्ण हरसौला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बिजली कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कैथल। आल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांगो के समर्थन में उपमंडल अधिकारी को पावर सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता सचिव सुरेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि, सरकारें कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। कर्मचारियों की मांगों में समान काम के बदले समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना आदि शामिल हैं। चेतावनी दी कि, अगर सरकार ने मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर दिपेंद्र सिंह, विमल कुमार, राजेंद्र नैन, शीशराम, अमरदीप, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, दीपक व संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed