{"_id":"59cd6aa04f1c1bc8538b4f2c","slug":"121506634400-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पंचायत के बाद अब कांग्रेस कर रही छात्र पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पंचायत के बाद अब कांग्रेस कर रही छात्र पंचायत
Updated Fri, 29 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा में किसान पंचायत और दलित सम्मेलन की तर्ज पर अब कांग्रेस छात्र पंचायत करेगी। रोहतक सांसद दीपेेंद्र सिंह हुड्डा एमडीयू के टैगोर सभागार से शुक्रवार सुबह 10 बजे छात्र पंचायत की शुरुआत करेंगे। इस दौरान दिल्ली, पंजाब और राजस्थान की यूनिवर्सिटी से छात्र के अलावा कांग्रेस विधायक, नेता भी पंचायत में शामिल होंगे। वीरवार को पूर्व शिक्षा मंत्री और झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कांग्रेस भवन में एनएसयूआई पदाधिकारियों की बैठक की। इसमें पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, कलानौर से विधायक शकुंतला खटक, जयदीप धनखड़ भी पहुंचे। गीता भुक्कल ने बताया कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से की गई किसान पंचायतों और दलित विधायकों द्वारा किए गए किसान सम्मेलन में जन समर्थन की कामयाबी मिली है। उसी तरह छात्र पंचायतों में भी कांग्रेस को कामयाबी मिलेगी। इसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोजखान, सह सचिव रुचि गुप्ता भी आएंगे। वहीं गीता भुक्कल ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, सत्ता संभालने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री की खुद उनके मंत्री ही नहीं सुनते हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों में तालमेल तक नहीं है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, प्रशांत दलाल, सुशील हुड्डा, विरेन्द्र धनखड़, गौतम फ ौगाट, अमन वशिष्ठ, आशीष बुधवार भी मौजूद रहे।