{"_id":"59c801344f1c1b2b688b65de","slug":"121506279732-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रादौर चुनाव में बीजेपी का दबदबा, चेयरमैन बनने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रादौर चुनाव में बीजेपी का दबदबा, चेयरमैन बनने की उम्मीद
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
रादौर नगर पालिका चुनाव में बीजेपी का दबदबा, चेयरमैन बनने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रादौर नगर पालिका के लिए पहली बार हुए पार्षदों के चुनाव में बीजेपी का दबदबा है। नगर पालिका के 13 वार्डों के लिए हुए चुनाव में से छह भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। इससे चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी के जीतने की उम्मीद जताई जा रही है। रादौर नगर पालिका के लिए हुए ऐतिहासिक चुनाव में जीतने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 11 से प्रीति, वार्ड नौ से कशिमा, वार्ड आठ से सुदेश रानी, वार्ड सात से राजेंद्र, वार्ड 13 से रविंद्र सैनी और वार्ड 12 से महेंद्र पाल शामिल हैं। इस जीत से भाजपाई गदगद हैं। उनका कहना है कि, कई और पार्षद उनके साथ आने के लिए तैयार हैं। इससे चेयरमैन पद पर भाजपा कब्जा होने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा के जिला प्रधान महेंद्र खदरी का कहना है कि, रादौर में हमारी पार्टी के समर्थन वाले छह प्रत्याशियों को मतदाताओं ने चुना हैं। कई और पार्षद हमारे साथ आने के लिए तैयार हैं। यह तय हैं कि, नगर पालिका रादौर का पहला चेयरमैन हमारी ही पार्टी का होगा।
विपक्षी के प्रत्याशियों से ज्यादा जीते आजाद उम्मीदवार
रादौर नगर पालिका चुनाव में विपक्षी पार्टियों को करारा झटका लगा है। विपक्ष की काफी कोशिशों के बाद भी जनता का उनके प्रत्याशियों को समर्थन नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि, चुनाव में विपक्षी उम्मीदवारों में इनेलो से एक, कांग्रेस से एक, बीएसपी से समर्थित एक प्रत्याशी ही चुनाव जीत सका है, जबकि चार आजाद उम्मीदवारों को जनता का प्यार मिला है।
चेयरमैन के आरक्षण के बाद गरमाएगी राजनीति
नगर पालिका के लिए पार्षदों का चुनाव हो गया है, मगर चेयरमैन पद के लिए आरक्षण अभी नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि, आरक्षण की स्थिति तीन-चार दिन बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पालिका में फिर जोरआजमाइश शुरू होगी।