{"_id":"59b04ada4f1c1bef7f8b4763","slug":"121504725722-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 कुंडीमार पकड़े, 12 बिजली मीटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 कुंडीमार पकड़े, 12 बिजली मीटर सील
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 कुंडीमार पकड़े, 12 बिजली मीटर सील
चरखी दादरी।
बिजली निगम की टीमों ने शहर में बड़े पैमाने पर छापामारी कर 17 उपभोक्ताओं को कुंडी मारकर बिजली चोरी करते पकड़ा। जबकि 12 मीटर भी टेंपरिंग के शक पर सील किए गए। इन मीटरों की जांच लैब में करवाई जाएगी और अगर गड़बड़ी पाई गई तो फिर लोड के मुताबिक संबंधित उपभोक्ताओं पर निगम अधिकारी जुर्माना लगाएंगे। वहीं, दो दिन के अंदर जुर्माना राशि अदा न करने पर बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ रेवाड़ी में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए सभी 17 उपभोक्ताओं पर निगम ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
विजिलेंस की टीम बुधवार सुबह करीब नौ बजे रेलवे रोड स्थित निगम कार्यालय पहुंची। टीम के पहुंचने के तुरंत बाद एक्सएन भागीरथ लोढा ने तीन एसडीओ व दो जेई की अगुवाई में पांच टीमें गठित कर शहर के अलग-अलग हिस्सों में दबिश देने के लिए भेजा। एसडीओ विक्रम परमार की अगुवाई में गठित टीम ने शहर के रोहतक रोड, धिकाड़ा रोड, पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान एसडीओ विक्रम परमार ने छह उपभोक्ताओं को कुंडी मारकर बिजली चोरी करते पकड़ा जबकि दो उपभोक्ताओं के बिजली मीटर छेड़छाड़ के शक पर सील किए। उनके अलावा एसडीओ जयप्रकाश घणघस की टीम ने महेंद्रगढ़ चुंगी, प्रेम नगर, गांधी नगर, विश्वकर्मा कालोनी में छापमारी की। एसडीओ जयप्रकाश घणघस की टीम ने तीन उपभोक्ताओं को सीधा कुंडी मारकर बिजली चोरी करते पकड़ा जबकि चार मीटरों को टेपरिंग के शकर पर सील किया गया। इनके अलावा अटेला एसडीओ बिजेंद्र की अगुवाई में बनाई गई टीम ने एमसी कालोनी, धिकाड़ा रोड एक्सटेंशन, विवेक नगर, हीरा चौक में छापमारी की। इस टीम ने चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा जबकि चार मीटरों को छेड़छाड़ के शक पर सील किया गया। इनके अलावा सांजरवास जेई संजीव विज व प्रवीन जेई की टीमों ने भी पुराना शहर व चरखी दरवाजा क्षेत्र से चार उपभोक्ताओं को सीधा तार लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा जबकि एक उपभोक्ता का बिजली मीटर टीम ने सील किया।
स्ट्रीट लाइटों पर निगम टीमों की नजर
एसडीओ विक्रम परमार ने बताया कि नगर परिषद द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के जरिए भी बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों के बिजली चोरी के लिए स्ट्रीट लाइटों पर नजर रखने के निर्देश हैं। एसडीओ ने बताया कि अगर स्ट्रीट लाइट किसी व्यक्ति के मकान कर छत या दीवार पर लगी हुई है और उससे कोई भी बिजली चोरी कर रहा है तो चोरी पकड़ में आने के बाद बिजली निगम मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
वर्जन::
हमारी पांच टीमों ने बुधवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में छापामारी की। इस दौरान 17 उपभोक्ताओं को सीधा बिजली चोरी करते पकड़ा गया जबकि 12 के मीटर लैब में जांच के लिए सील किए गए हैं। पकड़े गए उपभोक्ताओं पर हमने करीब साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विक्रम परमार, एसडीओ बिजली निगम