{"_id":"59627fdf4f1c1b09278b4714","slug":"121499627487-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम का पुतला
नारनौल। अटेली में युवा कांग्रेस का एक मासिक सम्मेलन रविवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता महेंद्रगढ़ के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण राव ने की। इस सम्मेलन में प्रदेश महासचिव और महेंद्रगढ़ के नवनिर्वाचित प्रभारी शांतनु सिंह चौहान ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस मौके पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया।
बैठक को संबोधित करते हुए कृष्ण राव ने बताया की चुनावों से पूर्व माननीय प्रधानमंत्री ने हरियाणा में युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हो। कृष्ण राव ने बताया की जीएसटी से हर वर्ग को मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि जीएसटी का मौजूदा प्रारूप व्यापारियों को लूटने वाला है। यूपीए सरकार का जीएसटी का प्रारूप सरल था। भाजपा सरकार ने जो प्रारूप पेश किया है, वह लूट का लाइसेंस है। हर रोज का ब्योरा देना, 37 बार रिटर्न भरना व्यापारी वर्ग पर अनावश्यक अंकुश लगाने जैसा है। उन्होंने कहा कि हम जीएसटी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसका सरलीकरण किया जाना चाहिए। शांतनू चौहान ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने के लिए कहा। दावा किया कि भाजपा अब जन विरोधी पार्टी बन चुकी है। इस सरकार से हर वर्ग अपने आप को दुखी और तंग महसूस कर रहा है। इस मौके पर उनके साथ जोगेश कुमार जिला महासचिव, शिशराम गुजर, जिला महासचिव, सुमित कुमार, प्रवीण यादव, दीपक बजाज, अशोक फतनी, उमेद, बीरेंद्र खोड़, प्रमोद सैदपुर, अमित, बलविंदर कोरियावास, मनोज प्रधान, जीतू मुलोदी आदि उपस्थित थे।