फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जांच के लिए महेंद्रगढ़ पहुंची गुजरात पुलिस

जांच के लिए महेंद्रगढ़ पहुंची गुजरात पुलिस

Sat, 08 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
जांच के लिए महेंद्रगढ़ पहुंची गुजरात पुलिस
जांच के लिए महेंद्रगढ़ पहुंची गुजरात पुलिस
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गुजरात पुलिस ने मई में अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा था। इस मामले की जांच के लिए गुजरात पुलिस महेंद्रगढ़ पहुंची। इस दौरान उन्होंने महेंद्रगढ़ पुलिस का सहयोग मांगा। गुजरात पुलिस महेंद्रगढ़ के गांव सीगड़ी राजपूत में ट्रक ड्राइवर अजीत सिंह के घर पहुंची और उसकी पत्नी से पूछताछ की। ड्राइवर की पत्नी सपना ने ट्रक मालिक का नाम अशोक पुत्र मामराज निवासी महेश्वरा तह. तिजारा जिला अलवर बताया। इसके बाद गुजरात पुलिस तिजारा के लिए रवाना हो गई। पुलिस अभी तक यह पता नहीं कर पाई है कि शराब किसी की थी और किसके पास जानी थी। यह पता लगाने के लिए ही गुजरात पुलिस हरियाणा आई है।
गुजरात पुलिस के एएसआई जीवी मशियावा और कांस्टेबल शादीक ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके राज्य में शराबबंदी है। इसके बावजूद मई में गांव सिगड़ी राजपूत निवासी चालक अजीत सिंह ट्रक में शराब लेकर गुजरात के जूनागढ़ जा रहा था। रास्ते में सुरेंद्रनगर जिले की पुलिस ने ट्रक को शराब की पेटियों सहित पकड़ लिया। इसके बाद ट्रक ड्राइवर के गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया। ड्राइवर ने पूछताछ में पुलिस को एक मोबाइल नंबर दिया। वह नंबर उसकी पत्नी का निकला। मोबाइल लोकेशन के आधार पर एएसआई जीवी मशियावा, कांस्टेबल शादीक और अन्य शुक्रवार सुबह महेंद्रगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

40 लाख 64 हजार रुपये की थी शराब
गुजरात राज्य की सुरेंद्रनगर की पुलिस के एसआई जीवी मशियावा ने बताया कि वहां पकड़े गए ट्रक में 915 पेटी अंग्रेजी शराब थी। इनकी कीमत पुलिस ने 40 लाख 64 हजार 400 रुपये की आंकी है। बताया कि ड्राइवर ने पूछताछ में उन्हें केवल एक मोबाइल नंबर ही दिया था। वह भी उसकी पत्नी का निकला। ड्राइवर ने सिर्फ इतना बताया कि यह शराब जूनागढ़ लेकर जा रहा था, लेकिन उसे आगे का पता नहीं बताया गया। पुलिस ऐसा अनुमान लगा रही है कि यह शराब हरियाणा किसी बड़े ठेकेदार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed