फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12 shopkeepers deposited full amount under ownership scheme

Rohtak News: 12 दुकानदारों ने स्वामित्व योजना के तहत जमा कराई पूरी रकम

Fri, 21 Apr 2023 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 21 Apr 2023 03:28 AM IST
विज्ञापन
12 shopkeepers deposited full amount under ownership scheme
महम। मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत मालिक बनने का इंतजार कर रहे दुकानदारों के लिए अच्छी खबर है। महम में 31 दुकानदारों को डिमांड नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 12 दुकानदारों ने पूरी रकम जमा कर दी है। अब उनका रजिस्ट्री का इंतजार भी खत्म होने वाला है। दुकानदारों ने पुरानी सब्जी मंडी में एकत्रित होकर अधिकारियों से जल्दी रजिस्ट्री कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि अब जल्दी ही सरकार की योजना के अनुसार उनके नाम दुकानों की रजिस्ट्री करा उनका स्वामी बनने का सपना पूरा किया जाए।
नगरपालिका सचिव नवीन नांदल का कहना है कि उन्होंने रजिस्ट्री कराने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। सभी दुकानों की प्रॉपर्टी आईडी बना ली गई हैं। रजिस्ट्री का प्रारूप आ चुका है। इसी सप्ताह में लगभग एक दर्जन दुकानों की रजिस्ट्री कराने का कार्य पूरा कराने की पूरी कोशिश है। लगातार स्टाफ कार्य में लगा हुआ है। इसके अलावा बची दुकानों का भी डिमांड नोटिस जल्दी भेजने की तैयारी की जा रही है। कुछ दुकानों पर जो भी किसी प्रकार मुद्दा है उसे सुलझाया जा रहा है। बाजार का दौरा कर बरामदे आदि की स्थिति जांची गई है। दुकानदारों को समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका के उपप्रधान बसंतलाल गिरधर का कहना है कि वे शुरू से इसके पक्षधर रहे हैं तथा सरकार की कल्याणकारी योजना के अनुसार किरायेदारों को स्वामी बनने का सपना जल्द साकार होगा। उन्होंने इसे हाउस की बैठक में पास कर अन्य किसी प्रकार की कठिनाइयों को भी दूर करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed