फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   यूआईईटी के बीटेक विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

यूआईईटी के बीटेक विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
यूआईईटी के बीटेक विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू यूआईईटी के इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने जारी किए गए परीक्षा परिणाम में खामियां बताकर बुधवार को वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। खामियों को दूर करने के लिए विवि प्रशासन को सात दिन अल्टीमेटम दिया है। विद्यार्थियों ने ऑड-ईवन सिस्टम पर भी नाराजगी जताई। वीसी प्रो. राजबीर सिंह ने समस्या सुनने के बाद दोबारा पेपरों की जांच कराने और ऑड- ईवन सिस्टम रद्द करने के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर विद्यार्थी वहां से लौटे।
इंजीनियरिंग के विद्यार्थी बुधवार को विभाग के बाहर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सभी वीसी कार्यालय पहुुंचे। वीसी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों के विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग विभाग का परिणाम घोषित किया है। इसमें बड़े स्तर पर विद्यार्थियों को फेल दिखाया गया। छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल पुनिया व सह सचिव मनीष कुमार ने परिणाम पर चिंता जताते हुए परिणाम जारी करने में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया। विवि प्रशासन इसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का कार्य करें व सभी छात्रों के पेपर का बगैर किसी फीस के पुनर्मूल्यांकन कराए।
विज्ञापन

अभाविप इकाई के अध्यक्ष राहुल गोयत ने कहा कि छात्रों की मुख्य रूप से तीन मांगें हैं। इसमें परीक्षा परिणाम की त्रुटियों को दूर करना, यूआईटी में ऑड-ईवन सिस्टम खत्म करना व रिअपीयर की फीस कम करना शामिल है। इन समस्याओं को सात दिन में समाधान किया जाए। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग के दो प्राध्यापक वहां पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास भी किया, मगर वे नहीं माने। बाद में वीसी व परीक्षा नियंत्रक मौके पर पहुंचे और उनसे बात की। यहां दोनों अधिकारियों ने उन्हें एक सप्ताह में मामले की जांच कर परिणाम की त्रुटियों को दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रमन शर्मा, तेज राघव, विपिन मलिक, दीपक सैनी, महेश जैन, नवीन, अर्शद, शुभांगी भटनागर, कपिल, सचिन व पारस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed