फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आरोपी प्लास्टिक सर्जन डॉ स्वप्निल गर्ग की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

आरोपी प्लास्टिक सर्जन डॉ स्वप्निल गर्ग की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Thu, 29 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
आरोपी प्लास्टिक सर्जन डॉ स्वप्निल गर्ग की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
आरोपी प्लास्टिक सर्जन डॉ स्वप्निल गर्ग की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन

सिरसा। डेरा में अवैध रूप से स्किन बैंक चलाने के मामले में आरोपी प्लास्टिक सर्जन डॉ स्वप्निल गर्ग की अग्रिम जमानत याचिका को जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है। डॉ स्वप्निल गर्ग ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 22 नवंबर को सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।
इस मामले में निचली अदालत ने शाह सतनाम डेवलपमेंट फाउंडेशन के चेयरमैन अभिजीत भगत, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ओपी कासनिया, चीफ मेडिकल ऑफिसर शाह सतनाम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉ एमपी सिंह, प्लास्टिक सर्जन डॉ स्वप्निल गर्ग , टेक्नीशियन स्किन बैंक बलबीर सिंह व डॉ राकेश जिंदल इंचार्ज इंचार्ज बालाजी हॉस्पिटल करनाल को नोटिस का समन जारी करके 14 दिसंबर को तलब किया हुआ है। डेरा के स्किन बैंक को सील करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कानूनी कार्रवाई करते हुए जनवरी 2018 में एसीजेएम कोर्ट में कंप्लेंट फाइल की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध में सिरसा के सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साध्वी रेप मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को बीस साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को डेरा में सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट की तरफ से पूर्व न्यायाधीश एकेएस पंवार को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया गया था। कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में सिरसा प्रशासन की ओर से डेरा सच्चा सौदा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान हुई जांच में डेरा परिसर के अंदर डेरा प्रबंधन की ओर से खोला गया स्किन बैंक अवैध पाया गया। यह बैंक दो वर्ष पहले ही शुरू हुआ था। इसे पूरे उत्तर भारत का पहला ऐसा बैंक माना जाता है। अब तक देकश में किसी सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मौजूद नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के अनुसार डेरे में बाबा गुरमीत राम रहीम ने बगैर किसी रजिस्ट्रेशन या कागजी कार्रवाई के न सिर्फ इस बैंक को शुरू किया बल्कि डॉक्टरों की मदद से लोगों से स्किन दान में पलेनी भी शुरू कर दी। दान में मिली स्किन से कितने लोगों को फायदा हुआ, यह स्किन बैंक के रिकार्ड में उपलब्ध नहीं मिला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से स्किन बैंक खोलने की मंजूरी डेरे को प्राप्त नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed