{"_id":"5b369aa14f1c1b64068b8ea0","slug":"11530305185-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार के पांच बिजली कर्मियों का निलंबन वापस नहीं लेने पर कार्य बहिष्कार का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के पांच बिजली कर्मियों का निलंबन वापस नहीं लेने पर कार्य बहिष्कार का ऐलान
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के पांच बिजली कर्मियों का निलंबन वापस नहीं लेने पर चार से कार्य बहिष्कार का ऐलान
बिजली विभाग के मुख्यालय पर बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हिसार में एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के पांच पदाधिकारी निलंबित करने के विरोध में राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को रोहतक सर्कल के सभी दफ्तरों में बिजली कर्मियों ने सुबह 9 से 11 बजे तक गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया। ऐलान किया कि अगर सरकार और निगम मैनेजमेंट कर्मचारियों के ऊपर हुई कार्रवाई वापस नहीं लेती है तो चार जुलाई से पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार करके प्रदर्शन किया जाएगा।
राजीव गांधी विद्युत सदन पर धरने की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय उप महासचिव जसवंत सिंह ने कहा कि अधिकारियों की तानाशाही का परिणाम है कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी कार्यालयों में कर्मचारी काम का बहिष्कार करके बैठे हैं। इससे अनेक भाग अंधेरे में डूबे हुए हैं। अगर सरकार और निगम मैनेजमेंट ने कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई को वापस नहीं लिया और जानबूझकर अव्यवस्था पैदा करने वाले एसडीओ सात रोड व कार्यकारी अभियंता हिसार पर कार्रवाई नहीं हुई तो चार जुलाई से प्रदेश में वर्क सस्पेंड कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व प्रांतीय चेयरमैन बिजेंद्र बेनीवाल ने कहा कि सरकार जानबूझकर अफसरशाही को बढ़ावा दे रही है ताकि कर्मचारी और कर्मचारी संगठन इसी प्रकार के संघर्षों में उलझे रहें। नीतिगत मांगों और अधिकारों के लिए सरकार पर किसी प्रकार का दबाव ही नहीं बना सकें। सर्किल सचिव ऑपरेशन रोहतक बिजेंद्र गुलिया ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि एचएसईबी वर्कर यूनियन और हरियाणा कर्मचारी महासंघ युवा कर्मियों की मांगों को ध्यान में रखकर एक निर्णायक आंदोलन की घोषणा करेगी।
इस दौरान हरियाणा कर्मचारी महासंघ तथा एचएसईबी वर्कर यूनियन के पूर्व प्रांतीय प्रधान राज सिंह दहिया, परमीत, हिमांशु पाहुजा, देवी राम, पवन, वीरसेन, अशोक, मनदीप शर्मा, जय भगवान दांगी, अनिल यादव, पूर्ण चंद, विवेक भारती, भूपेंद्र भाटला, संदीप, यज्ञमित्र, प्रताप रावत, वीरेंद्र, सुमेर वशिष्ठ, सुरेंद्र, बलराज, देवी राम, जयवीर, बलवान, दीपक आहूजा, वीरेंद्र, संजय राठी, प्रतिभा, कमला, उमा, वंदना, सपना, दर्शना आदि मौजूद थे। वहीं सिटी नंबर-दो सब डिवीजन पर गेट मीटिंग की अध्यक्षता विजेंद्र भाटिया ने की। संचालन सिटी यूनिट के सह सचिव राम नयन ने किया। बिजेंद्र भाटिया ने कहा कि हिसार में यूनियन के पांच पदाधिकारियों पर गलत आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज कराना और निलंबित करना दर्शाता है कि अधिकारी बेखौफ हो गए हैं।